14 देशों से होकर गुजरता है ये हाइवे, बिना यू-टर्न वाले हाइवे को पार करने में लग जाएंगे 60 दिन World Longest Highway

World Longest Highway: सड़कें और हाईवे किसी देश की तरक्की के साथ-साथ लोगों को जोड़ने का भी जरिया होती हैं. लेकिन पैन-अमेरिकन हाईवे सिर्फ एक सड़क नहीं. बल्कि रोमांच, इतिहास और विविधता से भरा अद्भुत सफर है. 30,600 किलोमीटर लंबी इस सड़क को दुनिया की सबसे लंबी ड्राइव करने योग्य सड़क माना जाता है.

कहां से कहां तक फैला है यह हाईवे?

पैन-अमेरिकन हाईवे की शुरुआत अलास्का के प्रूधो-बे से होती है और इसका अंत होता है दक्षिण अमेरिका के उशुआइया, अर्जेंटीना में. यह हाईवे उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका के 14 देशों से होकर गुजरता है. इस दौरान यह पहाड़ों, रेगिस्तानों, वर्षावनों और तटीय क्षेत्रों को पार करता है.

14 देशों की सीमाएं पार करता है यह हाईवे

इस हाईवे के सफर में जो देश शामिल हैं. वे हैं कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर, होंडुरास, निकारागुआ, कोस्टा रिका, पनामा, कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, चिली और अर्जेंटीना. यह केवल सड़क मार्ग नहीं, बल्कि इन देशों की संस्कृति, भूगोल और विरासत को जोड़ने वाला पुल भी है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सफर की लंबाई और रोमांच

इस पूरे हाईवे को तय करने में लगभग 60 दिन का समय लगता है. हर दिन लगभग 500 किलोमीटर की ड्राइव करनी होगी. खास बात यह है कि इस हाईवे पर कोई यू-टर्न नहीं होता यानी एक बार सफर शुरू किया तो बस आगे ही बढ़ते जाना है. सफर के दौरान मौसम तेजी से बदलता है और कई जगहों पर खतरनाक मोड़ भी आते हैं. जो इस यात्रा को साहसिक बना देते हैं.

क्या है इस हाईवे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि?

इस हाईवे को बनाने का विचार 1920 के दशक में सामने आया था. इसका उद्देश्य केवल यातायात नहीं था. बल्कि अमेरिका को एकजुट करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बनाया गया. साथ ही यह भी माना गया कि इस हाईवे से अमेरिकी कारों की बिक्री में इजाफा होगा. क्योंकि लंबी यात्रा के लिए कारों की जरूरत होगी.

कब और कैसे बनी यह सड़क?

1937 में 14 देशों ने पैन-अमेरिकन हाईवे कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए. जिसके बाद इस महत्त्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप मिला. प्रत्येक देश को अपने हिस्से की सड़क बनाने और उसका रखरखाव करने की जिम्मेदारी दी गई. अंततः 1960 के दशक की शुरुआत में यह हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

प्राकृतिक विविधताओं से भरपूर यात्रा

इस हाईवे की सबसे अनोखी बात यह है कि यह हर प्रकार के भौगोलिक इलाके से गुजरता है –

  • बर्फ से ढके पहाड़
  • रेगिस्तानी इलाके
  • घने वर्षावन
  • समुद्र तटीय क्षेत्र

यह यात्रा किसी भी यात्री के लिए एक जीवनभर का अनुभव बन जाती है.

पैन-अमेरिकन हाईवे: इंजीनियरिंग का चमत्कार

30,600 किलोमीटर की लंबाई में फैली इस सड़क का निर्माण और संचालन एक बहु-राष्ट्रीय सहयोग का अद्भुत उदाहरण है. यह दिखाता है कि इच्छाशक्ति और योजना से कितनी विशाल संरचना संभव हो सकती है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

रोमांच से भरपूर, लेकिन सावधानी जरूरी

यह हाईवे जितना रोमांचक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी. कुछ हिस्से अत्यधिक दुर्गम हैं. जहां मौसम और सड़क दोनों खतरनाक हो सकते हैं. ऐसे में जो यात्री इस सफर पर निकलना चाहते हैं. उन्हें सुरक्षा, वाहन की तैयारी और दस्तावेजों का पूरा ध्यान रखना जरूरी है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े