अब छांव में भी बिजली बनाएंगे सोलर पैनल! यूपी की कंपनियों ने पेश की नई टेक्नोलॉजी New Solar Projects

New Solar Projects: उत्तर प्रदेश में आयोजित एक सोलर एक्सपो में घरेलू कंटेंट रिक्वायरमेंट (DCR) और टॉपकॉन (TOPCon) तकनीक वाले सोलर पैनल का प्रदर्शन किया गया. टॉपकॉन लेटेस्ट सोलर टेक्नोलॉजी है. जिसकी खासियत है कि यह हाफ कट डिजाइन में आता है. यदि पैनल के किसी हिस्से पर छाया पड़ती है, तो सिर्फ वही हिस्सा काम करना बंद करता है. बाकी हिस्से बिजली बनाते रहते हैं. इससे बिजली उत्पादन में लगातारता बनी रहती है.

पीएम घर सूर्य योजना को ध्यान में रखते हुए तकनीक की शुरुआत

इन तकनीकों की शुरुआत प्रधानमंत्री घर सूर्य योजना को ध्यान में रखते हुए की गई है. इस योजना के तहत लुमिनस, सनोरा जैसी यूपी की शीर्ष कंपनियां अपने DCR और टॉपकॉन पैनल्स के साथ आगे आई हैं. इन पैनल्स की मदद से आम उपभोक्ताओं को भी कम लागत में हाई क्वालिटी सोलर समाधान मिल सकेगा.

घरों तक सीधी सर्विस, क्यूआर कोड से कनेक्टिविटी

ईएन आईकॉन ने ऐसा प्रोडक्ट शोकेस किया है. जिसमें उपभोक्ता क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे कंपनी से संपर्क कर सकते हैं. किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में कंपनी 7 दिन के भीतर समाधान देने का दावा कर रही है. इससे ग्राहकों को घर बैठे सर्विस सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

गरीबों के लिए किफायती सोलर पैनल भी लॉन्च

ईस्टर्न ऑटो एंड पावर ने विशेष रूप से गरीब वर्ग के लिए एक सस्ता सोलर पैनल पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 4 से 5 हजार रुपये है. इसके साथ एक ₹500 का कंट्रोलर लगाया जाएगा. जिससे एक बल्ब और एक पंखा आराम से चलाया जा सकता है. यह पहल ग्रामीण और कम आय वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत है.

हाइब्रिड बैटरी और ऑन-ऑफग्रिड सिस्टम का प्रदर्शन

इवाल्व नामक कंपनी ने देसी तकनीक पर आधारित हाइब्रिड बैटरी और सोलर पैनल पेश किए हैं जो ऑनग्रिड और ऑफग्रिड दोनों तरह से काम करते हैं. इसका मतलब है कि उपभोक्ता सरकारी ग्रिड से जुड़े या अलग दोनों परिस्थितियों में इनका उपयोग कर सकते हैं.

‘बीम’ नाम की नई सेवा की लॉन्चिंग, घर बैठे सोलर सर्विस का वादा

हस्क नेचर ने एक्सपो में ‘बीम’ नाम की नई सेवा की लॉन्चिंग की. कंपनी की चीफ कमर्शियल ऑफिसर अनुभा शुक्ला ने बताया कि बीम का मकसद है कि घरेलू सोलर उपभोक्ताओं को घर पर ही सभी सेवाएं मुहैया कराई जाएं. जिससे इंस्टॉलेशन से लेकर सर्विस तक सब कुछ आसान हो सके.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

नेडा काउंटर पर मिली सोलर से जुड़ी पूरी जानकारी

एक्सपो में मौजूद नेडा (NEDA) के काउंटर पर सोलर प्रोजेक्ट्स, स्कीम्स और टेक्निकल सपोर्ट से जुड़ी सभी जानकारी लोगों को दी गई. यहां से इच्छुक उपभोक्ता सरकारी योजनाओं की पात्रता, सब्सिडी, इंस्टॉलेशन गाइडलाइन आदि की पूरी जानकारी ले सकते हैं.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े