ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहली बार दौड़ेंगी डबल डेकर बसें, जाने क्या रहेगा रूट और किराया Noida Double Decker Bus

Noida Double Decker Bus: नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा क्षेत्र में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों की सेवा जल्द शुरू की जा रही है। बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक और गौड़ चौक तक इन बसों का संचालन किया जाएगा। जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवा की मांग कर रहे निवासियों को बड़ा सहारा मिलेगा।

रेलवे के जरिए आएंगी बसें

नोएडा डिपो को मुख्यालय से 8 डबल डेकर बसें मिलेंगी। पहले इन्हें सड़क मार्ग से भेजे जाने की योजना थी, लेकिन चार्जिंग सुविधा की कमी के कारण अब रेल मार्ग से इनकी आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में जरूरी पत्र जारी हो चुका है।

दो चरणों में होंगी बस सेवाएं शुरू

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि पहले चार बसें बॉटेनिकल गार्डन से परी चौक, जबकि बाकी चार बसें ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक चलाई जाएंगी। ये बसें जुलाई मध्य तक नोएडा डिपो में पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

रूट सर्वे का काम जारी

बसों के रूट के लिए सर्वे किया जा रहा है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि रूट पर अंडरपास या फुटओवर ब्रिज बसों की ऊंचाई में बाधा न बनें। यदि किसी स्थान पर अड़चन मिलती है, तो वहां रूट परिवर्तन का भी विकल्प देखा जाएगा।

यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता

इन बसों को मुख्य सड़कों के बजाय सर्विस लेन में चलाया जाएगा, ताकि जाम से बचा जा सके और यात्रियों को सुरक्षित व समय पर यात्रा मिल सके। किराया निर्धारण की प्रक्रिया भी जारी है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

वर्षों पुरानी मांग अब होगी पूरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी लंबे समय से सार्वजनिक परिवहन सेवा की मांग कर रहे थे। क्षेत्र में मेट्रो सेवा शुरू होने की कोई प्रगति नहीं है और बसें भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में लोग ऑटो और निजी बसों पर निर्भर हैं, जो किराये में मनमानी करते हैं।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

डबल डेकर से घटेगी निजी बसों पर निर्भरता

बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से परी चौक तक चलने वाली निजी बसें और ऑटो यात्रियों से अनुचित किराया वसूलते हैं, कई बार ओवरलोडिंग और बार-बार रुकने की वजह से यात्रियों को परेशानी होती है। सरकारी बस सेवा शुरू होने से इन समस्याओं में बड़ी राहत मिलेगी।

यात्रियों को मिलेगी मासिक पास की सुविधा

मनोज कुमार के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोजाना चलने वालों के लिए मासिक पास की योजना बनाई जा रही है। इससे हर बार टिकट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शुरुआत में बसों का संचालन रात 10 बजे तक किया जाएगा। लेकिन मांग के अनुसार समय को बढ़ाया जा सकता है।

जनसंख्या घनत्व को देखते हुए हो रही तैयारी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेजी से बढ़ती आबादी के मद्देनजर प्रभावी सार्वजनिक परिवहन सेवा की जरूरत लगातार महसूस की जा रही है। डबल डेकर बसों की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। जिससे न केवल यातायात का दबाव कम होगा। बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा भी मिलेगी।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े