नमो भारत ट्रेन में सामान छूट जाए तो करना ये काम, सही सलामत वापस मिल जाएगा सारा सामान Namo Bharat Lost Luggage

Namo Bharat Lost Luggage: अगर आपने नमो भारत ट्रेन में सफर करते समय कोई कीमती सामान भूल दिया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. एनसीआरटीसी (NCRTC) की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ‘नमो भारत कनेक्ट ऐप’ में ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ सुविधा शुरू की गई है. जिसकी मदद से आप अपने खोए हुए सामान को आसानी से ढूंढ सकते हैं.

कैसे मिलेगा खोया सामान? जानें पूरा तरीका

इस सुविधा के तहत यदि ट्रेन में कोई सामान छूट जाता है, तो उसे ट्रेन स्टाफ गाजियाबाद स्टेशन पर बने ‘खोया-पाया केंद्र’ में जमा करवा देता है. इसके बाद उस सामान की डिटेल्स ‘नमो भारत कनेक्ट’ ऐप के लॉस्ट एंड फाउंड सेक्शन में अपडेट की जाती है. यात्री वहां जाकर उस सूची को चेक कर सकते हैं. यदि उनकी वस्तु सूची में है, तो वे ऐप के जरिए या स्टेशन पर जाकर उस पर दावेदारी कर सकते हैं.

अब तक 160 से ज्यादा यात्रियों को लौटा सामान

एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 160 से अधिक यात्रियों को उनका खोया हुआ सामान वापस मिल चुका है. यह सुविधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है. क्योंकि इससे लोगों को सुरक्षा और भरोसे का अनुभव हो रहा है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

किस-किस का सामान मिल चुका है वापस?

अधिकारियों ने बताया कि जिन कीमती वस्तुओं को वापस लौटाया गया, उनमें शामिल हैं:

  • लैपटॉप, स्मार्टफोन, और आईपैड
  • रिस्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, और कार-बाइक की चाभियां
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट्स, किताबें और कपड़े
  • पर्स में रखी नकदी और ट्रॉली बैग

इन सभी सामानों को उचित सत्यापन के बाद ही उनके मालिकों को लौटाया गया है. जिससे यह व्यवस्था पारदर्शी और भरोसेमंद बनी हुई है.

तुरंत मदद चाहिए? यहां करें संपर्क

अगर आप अपने सामान को लेकर तुरंत जानकारी चाहते हैं तो ऐप के स्टेशन फैसिलिटीज सेक्शन में जाकर आप संबंधित स्टेशन के कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा एनसीआरटीसी की हेल्पलाइन 08069651515 पर कॉल करके भी आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

कैसे करें दावा? प्रक्रिया जानें

  1. नमो भारत कनेक्ट ऐप डाउनलोड करें और लॉग इन करें
  2. ‘लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर’ विकल्प पर क्लिक करें
  3. सूची में अपना सामान तलाशें
  4. यदि मेल खाता हो, तो दावेदारी का विकल्प चुनें
  5. स्टेशन पर जाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें
  6. सामान सत्यापन के बाद आपको सौंप दिया जाएगा

क्यों है यह सुविधा खास?

तेजी से फैलते रैपिड रेल नेटवर्क में जब हजारों लोग रोज यात्रा करते हैं, तो सामान छूटने की घटनाएं आम होती जा रही हैं. इसलिए एनसीआरटीसी की यह पहल यात्रियों की सुविधा और भरोसे के लिए एक क्रांतिकारी कदम मानी जा रही है. इससे न केवल खोए हुए सामान की रिकवरी संभव हो रही है, बल्कि यात्रा अनुभव भी सुरक्षित और तनावमुक्त बन रहा है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े