School Summer Holidays: मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक इस बार बच्चों को लगभग डेढ़ महीने यानी कुल 46 दिन की छुट्टी मिलेगी.
1 मई से 15 जून तक रहेंगे स्कूल बंद
राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सरकारी स्कूल 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक बंद रहेंगे. इस दौरान छात्रों को खुलकर खेलने और आराम करने का अवसर 16 जून 2025 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाएगा.
शिक्षकों के लिए अलग शेड्यूल
जहां छात्रों को पूरे 46 दिन की छुट्टी मिलेगी, वहीं शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक कुल 31 दिन की छुट्टी मिलेगी. 1 जून से शिक्षकों की स्कूल में वापसी होगी. इस दौरान शिक्षक प्रोफेशनल ट्रेनिंग या स्कूल की तैयारी संबंधी कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं.
बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया गया फैसला
शिक्षा विभाग ने कहा है कि गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. मई-जून के महीनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना होती है. इसी कारण स्कूल कैलेंडर को मौसम की स्थिति के अनुसार तैयार किया गया है.
मौसम विशेषज्ञों की सलाह पर तैयार हुई छुट्टियों की रूपरेखा
स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि छुट्टियों का यह शेड्यूल मौसम विभाग और विशेषज्ञों की राय के आधार पर तय किया गया है. यदि मौसम में और बदलाव होता है तो स्कूल छुट्टियों की तारीखों में बदलाव भी संभव है.