परसों शनिवार की सरकारी छुट्टी घोषित, बंद रहेंगे स्कूल,बैंक और दफ्तर Public Holiday

Public Holiday: जून 2025 की शुरुआत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. मध्यप्रदेश शासन ने 7 जून को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. जिसके चलते सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और कॉलेज बंद रहेंगे. यह अवकाश ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर घोषित किया गया है.

बकरीद पर रहेगा अवकाश

मध्यप्रदेश सरकार की ओर से जारी अवकाश सूची के अनुसार 7 जून 2025 को बकरीद के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इस दिन कॉलेज, स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. यह अवकाश प्रदेशभर के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है.

जून में कई दिन बंद रहेंगे बैंक

अगर आप जून में बैंक से जुड़े किसी काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें. जून में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिनमें सप्ताहिक अवकाश और त्योहार शामिल हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जून 2025 में बैंक छुट्टियों की सूची इस प्रकार है:

  • 1 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 6 जून (शुक्रवार) – केवल केरल में बकरीद की छुट्टी
  • 7 जून (शनिवार) – पूरे भारत में बकरीद की छुट्टी
  • 8 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 11 जून (बुधवार) – सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में संत कबीर जयंती
  • 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार
  • 15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 27 जून (शुक्रवार) – ओडिशा और मणिपुर में रथयात्रा
  • 28 जून (शनिवार) – चौथा शनिवार
  • 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 30 जून (सोमवार) – मिजोरम में रेमना नी

कर्मचारियों को मिलेगी 68 ऐच्छिक छुट्टियों में से 3 दिन की छूट

मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2025 के लिए 68 ऐच्छिक छुट्टियों की घोषणा की है. इनमें से प्रत्येक शासकीय कर्मचारी अपनी सुविधा अनुसार 3 दिन की छुट्टी ले सकता है. यह ऐच्छिक छुट्टियां धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अवसरों को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं.

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सुचारू

हालांकि इन छुट्टियों के दौरान बैंक ब्रांचें बंद रहेंगी. लेकिन नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल ऐप, ATM जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी. इसलिए पैसों का ऑनलाइन लेन-देन बाधित नहीं होगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी कार्य

यदि आपको चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, खाता खुलवाने या अन्य किसी ब्रांच-संबंधी कार्य की योजना है, तो बेहतर होगा कि आप इसे छुट्टियों से पहले निपटा लें. साथ ही स्थानीय बैंक शाखा से क्षेत्रीय अवकाश की पुष्टि करना भी जरूरी है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े