इसी महीने भारत में होगी मानसून की एंट्री, जाने आपके राज्य में कब पहुंचेगा मानसून IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. गर्मी के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले अपनी पहली दस्तक दे दी है. इसके साथ ही कई राज्यों में अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश के आसार जताए गए हैं.

मानसून ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में दी दस्तक

मंगलवार को मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी हिस्सों तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है.

अगले 3-4 दिन और कहां-कहां पहुंचेगा मानसून?

IMD का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून निम्नलिखित क्षेत्रों में और आगे बढ़ सकता है:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • दक्षिण अरब सागर
  • मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र
  • दक्षिण बंगाल की खाड़ी
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बाकी हिस्से
  • मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ क्षेत्र

इन क्षेत्रों में मानसून के प्रवेश के लिए पर्यावरणीय परिस्थितियां अनुकूल बताई गई हैं.

समुद्र तल से ऊपर तेज हवाओं का असर

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर पछुआ हवाएं तेज गति से बह रही हैं. यह हवाएं समुद्र तल से लगभग 1.5 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय हैं. इन हवाओं की गति 20 समुद्री मील से अधिक है, जो मानसून की गति को तेज करने में मददगार साबित हो सकती हैं.

ओएलआर में गिरावट से बादलों की बढ़ी संभावना

IMD ने बताया कि इस क्षेत्र में ‘आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन’ (OLR) में गिरावट आई है, जो इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में बादल छाने लगे हैं. OLR वह ऊर्जा होती है जो पृथ्वी की सतह और वायुमंडल से अंतरिक्ष की ओर निकलती है. इसमें कमी का मतलब होता है कि वातावरण में बादल और नमी का स्तर बढ़ रहा है, जो मानसून के आगमन की पुष्टि करता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

इन राज्यों में होगी तेज बारिश और आंधी

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है:

  • छत्तीसगढ़: 15 मई तक आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना
  • मध्य प्रदेश: 13 से 16 मई के बीच कई जिलों में बारिश
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: 14 से 15 मई को बारिश
  • गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल: 14 मई को वर्षा की संभावना
  • झारखंड: 15 और 16 मई को बारिश
  • केरल: 27 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान

केरल में 27 मई तक दस्तक दे सकता है मानसून

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में 27 मई तक पहुंचने की संभावना है. सामान्यत: मानसून केरल में 1 जून के आसपास पहुंचता है. लेकिन इस बार यह समय से पहले दस्तक दे सकता है. इससे देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून के जल्दी पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े