Minor PAN Card: अक्सर लोगों को लगता है कि पैन कार्ड केवल वयस्कों के लिए जरूरी होता है. लेकिन 18 साल से कम उम्र के बच्चों का भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है. इसे माइनर पैन कार्ड (Minor PAN Card) कहा जाता है. इस कार्ड की मदद से बच्चों के नाम पर बैंक खाता खोलने, निवेश करने और अन्य वित्तीय कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है.
माइनर पैन कार्ड में क्या होता है खास?
- बच्चों के पैन कार्ड में फोटो और सिग्नेचर नहीं होते.
- जब बच्चा 18 साल का हो जाता है, तब इसी कार्ड को अपग्रेड किया जाता है.
- पैन कार्ड को बच्चे के नाम पर निवेश, शेयर्स या संपत्ति में हिस्सेदारी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
बच्चों के लिए ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनाएं?
अगर आप अपने बच्चे का पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया ऑनलाइन और बेहद आसान है:
- Google पर जाकर NSDL की वेबसाइट (https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html) खोलें.
- Application category में ‘Individual’ विकल्प चुनें.
- बच्चे का पूरा नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल ID भरें.
- Captcha कोड डालकर डिटेल सबमिट करें.
- आपको एक Token Number मिलेगा, जिसे सेव करें.
- फिर ‘Continue with PAN application form’ पर क्लिक करें.
- आधार विवरण लिंक करें, पैरेंट्स की डिटेल, इनकम की जानकारी भरें.
- सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
15 दिनों के भीतर पैन कार्ड आपके पते पर डिलीवर हो जाएगा. इसके बाद आप चाहें तो इसे डिजिटल रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं.
किन दस्तावेजों की होती है जरूरत?
बच्चे के पैन कार्ड के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज जरूरी होते हैं:
- आधार कार्ड, पासपोर्ट या राशन कार्ड (Identity Proof)
- बर्थ सर्टिफिकेट या स्कूल सर्टिफिकेट (Age Proof)
- आधार या डोमिसाइल सर्टिफिकेट (Address Proof)
यह सभी दस्तावेज पैरेंट्स के माध्यम से जमा किए जाते हैं. क्योंकि बच्चा स्वयं आवेदन नहीं कर सकता.
पैन कार्ड बनवाने का खर्च कितना आएगा?
अगर आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो यह काम ₹101 में पूरा हो जाता है.
- यदि आप किसी जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे से आवेदन करवाते हैं, तो शुल्क लगभग ₹200 तक हो सकता है.
- आवेदन के 15 दिनों के भीतर पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर डिलीवर कर दिया जाता है.
बच्चों के पैन कार्ड के फायदे क्या हैं?
- बच्चों की वित्तीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह एक जरूरी दस्तावेज है.
- यह बर्थ प्रूफ की तरह काम करता है.
- बच्चे को बैंक खाते का नॉमिनी बनाया जा सकता है.
- शेयर मार्केट, फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
- भविष्य में किसी भी आर्थिक पहचान या ट्रांजैक्शन के लिए यह जरूरी हो सकता है.