ट्रेन टिकट बुकिंग में नहीं होगी वेटिंग की टेंशन, इस नए फिचर से टिकट बुकिंग होगा एकदम आसान Railway Booking Tips

Railway Booking Tips: भारतीय रेलवे देश के सबसे बड़े और व्यस्त ट्रांसपोर्ट सिस्टम में से एक है. जहां रोजाना लाखों लोग यात्रा करते हैं. लेकिन छुट्टियों और त्योहारों के समय ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसी परेशानी को दूर करने के लिए MakeMyTrip ने एक नया डिजिटल फीचर लॉन्च किया है, जो यात्रियों को पहले से यह बताने में सक्षम होगा कि कौन-सी ट्रेन की सीटें कब तक उपलब्ध रहेंगी और कब वेटिंग लिस्ट शुरू हो सकती है.

क्या है Seat Availability Forecast फीचर?

Seat Availability Forecast, MakeMyTrip का नया AI-बेस्ड फीचर है, जो डेटा साइंस और बुकिंग पैटर्न के आधार पर यह अनुमान लगाता है कि किस तारीख को कौन-सी ट्रेन फुल हो सकती है. इसका उद्देश्य यात्रियों को सही समय पर टिकट बुक करने में मदद करना है ताकि वेटिंग टिकट से बचा जा सके.

बार-बार टिकट सर्च करना अब बीते जमाने की बात

MakeMyTrip के अनुसार उनके आंकड़ों से पता चला है कि

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • करीब 40% यूज़र्स टिकट बुक करने के लिए बार-बार ऐप खोलते हैं.
  • ये प्रक्रिया कई दिनों तक चलती है, लेकिन अंत में
  • 70% यात्रियों को वेटिंग टिकट ही मिल पाते हैं.

ऐसे में यह नया फीचर यात्रियों को प्रैक्टिकल और रियल-टाइम जानकारी देगा. जिससे वे टिकट प्लानिंग पहले से कर सकेंगे.

डिमांड पैटर्न से समझिए इसकी जरूरत

MakeMyTrip ने डिमांड पैटर्न पर अध्ययन करते हुए बताया कि

  • अप्रैल महीने में अधिकांश हाई-स्पीड ट्रेनें 13 दिन पहले ही फुल हो जाती थीं,
  • लेकिन मई में डिमांड बढ़ने के चलते ये ट्रेनें 20 दिन पहले फुल होने लगीं.

ऐसे में यात्रियों को अंदाज़ा लगाना मुश्किल हो जाता है कि कब तक उन्हें टिकट बुक कर लेना चाहिए.
Seat Availability Forecast फीचर इस समस्या का डेटा-आधारित हल प्रदान करता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

कहां और कैसे मिलेगा यह फीचर?

यह नया फीचर MakeMyTrip की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर उपलब्ध है.

  • यह ट्रेन टिकट बुकिंग प्रोसेस में इनबिल्ट किया गया है,
  • जिससे यूज़र को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी,
  • बल्कि टिकट बुकिंग करते समय ही सीट की उपलब्धता का पूर्वानुमान स्क्रीन पर दिखेगा.

यात्रियों को मिलेगा प्लानिंग में बड़ा फायदा

Seat Availability Forecast से अब यात्री

  • सही समय पर बुकिंग कर पाएंगे,
  • वेटिंग टिकट से बच सकेंगे,
  • और अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना पाएंगे.

यह फीचर विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • लास्ट मिनट बुकिंग से बचना चाहते हैं,
  • या बार-बार टिकट सर्च करके थक चुके हैं.

कंपनी का फोकस: यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना

MakeMyTrip के को-फाउंडर और ग्रुप CEO राजेश मागो ने कहा “हमारा उद्देश्य भारतीय रेल यात्रियों की बारीक जरूरतों को समझना और उन्हें एक बेहतर डिजिटल अनुभव देना है.” उन्होंने बताया कि यह फीचर डेटा साइंस से जुड़ा है और यात्रियों की ट्रैवल प्लानिंग की असली समस्या का समाधान करता है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े