12 जून को गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जाने 14.2KG एलपीजी सिलेंडर का नया रेट LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: 12 जून 2025 को झारखंड के विभिन्न जिलों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिला है. तेल कंपनियों द्वारा निर्धारित नई दरों के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में गैस सिलेंडर की कीमत ₹892.50 से लेकर ₹912.00 तक पहुँच गई है.

कंपनियों ने तय की 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की दरें संशोधित करती हैं. लेकिन बाजार मांग और भौगोलिक स्थिति के अनुसार कुछ राज्यों या जिलों में यह अलग-अलग हो सकती हैं. झारखंड में 12 जून को सिलेंडर की जो कीमतें लागू हैं. वे तेल कंपनियों के रेट चार्ट पर आधारित हैं.

रांची समेत 17 जिलों में एक जैसी कीमत

राजधानी रांची, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, खूंटी सहित कुल 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹910.50 रखी गई है. यह दर राज्य के अधिकतर हिस्सों में समान रूप से लागू की गई है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर

अगर आप जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) या सरायकेला-खरसावां में रहते हैं, तो आपको थोड़ी राहत मिली है. यहां एलपीजी सिलेंडर केवल ₹892.50 में मिल रहा है, जो पूरे राज्य में सबसे कम कीमत है.

रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में सबसे महंगे दाम

रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा ऐसे तीन जिले हैं, जहां सबसे महंगा सिलेंडर ₹912.00 में बिक रहा है. यानी इन जिलों में अन्य जिलों की तुलना में आपको ₹19.50 तक अधिक भुगतान करना पड़ सकता है.

चाईबासा और चतरा में भी हल्का अंतर

चाईबासा में 902.00 रुपए और चतरा में 909.50 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है, जो राज्य के औसत रेट से थोड़ा कम है. यह दर्शाता है कि भौगोलिक स्थिति और ट्रांसपोर्ट लागत सिलेंडर के मूल्य निर्धारण में अहम भूमिका निभाते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

झारखंड के सभी जिलों की 12 जून की एलपीजी कीमतें

जिलाLPG सिलेंडर की कीमत (₹)
रांची₹910.50
जमशेदपुर₹892.50
धनबाद₹910.50
बोकारो₹910.50
गिरिडीह₹910.50
देवघर₹910.50
दुमका₹910.50
हजारीबाग₹912.00
कोडरमा₹912.00
पलामू₹910.50
चतरा₹909.50
जामताड़ा₹910.50
गढ़वा₹910.50
गोड्डा₹910.50
गुमला₹910.50
खूंटी₹910.50
चाईबासा₹902.00
लातेहार₹910.50
लोहरदगा₹910.50
पाकुड़₹910.50
रामगढ़₹912.00
साहिबगंज₹910.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
सिमडेगा₹910.50

क्या आपके जिले में बदल सकती है कीमत?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर महीने बदलती हैं और कभी-कभी महीने के बीच में भी इनमें संशोधन हो सकता है. सरकार और तेल कंपनियां यह दरें इंटरनेशनल क्रूड ऑयल की कीमतों, कर ढांचे, और डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट के आधार पर तय करती हैं. ऐसे में अपने जिले की नई कीमत जानने के लिए हर महीने अपडेट चेक करना जरूरी है.

कैसे जानें हर महीने की LPG कीमत?

  • डिलीवरी एजेंट या गैस एजेंसी के संपर्क नंबर पर कॉल करके
  • IOCL, HPCL और BPCL की वेबसाइट या ऐप पर जाकर
  • SMS या IVRS सिस्टम के जरिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े