LPG कनेक्शन के साथ 50 लाख का फ्री बीमा, जानिए कैसे मिलेगा क्लेम LPG Insurance Policy

LPG Insurance Policy: क्या आपको पता है कि रसोई गैस सिलेंडर के साथ एक फ्री बीमा कवर भी मिलता है? जी हां, हर एलपीजी उपभोक्ता को ऑयल कंपनियों की ओर से एक ₹50 लाख तक का बीमा कवर मिलता है, जो गैस से जुड़ी दुर्घटना के समय उपयोगी होता है.

कौन कर सकता है बीमा क्लेम?

यह बीमा केवल उसी व्यक्ति के लिए मान्य होता है जिसके नाम पर गैस कनेक्शन रजिस्टर्ड है. यानी अगर सिलेंडर पर किसी और का नाम है, तो क्लेम का हक भी उसी को होगा. बीमा क्लेम तभी दिया जाएगा जब शर्तें पूरी की गई हों और सभी दस्तावेज सही हों.

किन शर्तों का पालन करना जरूरी है?

ISI मार्क वाले उपकरण का प्रयोग करें

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

गैस चूल्हा, पाइप और रेगुलेटर ISI मार्क वाले होने चाहिए. साथ ही, समय-समय पर इनकी जांच कराते रहना चाहिए.

रसोई में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें

जहां गैस सिलेंडर रखा गया है वहां खुले बिजली के तार नहीं होने चाहिए और चूल्हे की ऊंचाई सिलेंडर से ऊपर होनी चाहिए.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

हादसे के 30 दिन के भीतर दें सूचना

अगर गैस से जुड़ी कोई दुर्घटना होती है, तो आपको 30 दिनों के भीतर डिस्ट्रीब्यूटर और पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देनी होती है.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

क्लेम के लिए निम्न डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं:

  • एफआईआर की कॉपी
  • मेडिकल बिल और रिपोर्ट
  • हॉस्पिटल का बिल
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)
  • डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु होने पर)

नॉमिनी की सुविधा नहीं होती

इस बीमा में किसी को नामांकित नहीं किया जा सकता. इसलिए सिर्फ उसी व्यक्ति को बीमा की राशि मिलती है जिसके नाम पर सिलेंडर है.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

क्लेम प्रक्रिया कैसे होती है?

यदि उपरोक्त सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो आपका डिस्ट्रीब्यूटर ऑयल कंपनी और इंश्योरेंस कंपनी को हादसे की जानकारी देता है. इसके बाद प्रोसेस पूरा कर बीमा की राशि दी जाती है.

कैसे करें ऑनलाइन बीमा क्लेम?

आप https://www.mylpg.in/docs/ पर जाकर अपनी LPG बीमा पॉलिसी की जानकारी देख सकते हैं और वहां से ऑनलाइन बीमा क्लेम की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह सुविधा सिलेंडर फटने, आग लगने या दुर्घटना में घायल होने या मृत्यु के मामलों में काम आती है.

यह भी पढ़े:
Vivah Shagun Yojana 2025 गरीब परिवारों की बेटियों को बड़ी सौगात, शादी में सरकार देगी 71000 रूपए का शगुन Vivah Shagun Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े