20 जून को गैस सिलेंडर हुआ सस्ता! जाने आपके शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमतें LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: क्या आपके शहर में LPG सिलेंडर का रेट बदल गया है? क्या आपको मालूम है कि आज यानी 20 जून 2025 को आपके जिले में घरेलू गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा है? अगर नहीं तो यह खबर आपके काम की है. झारखंड के अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर के रेट में मामूली अंतर आया है और हर जिले में इसकी कीमत थोड़ी अलग है.

सबसे सस्ता सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में

20 जून को झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां में मिल रहा है. इन जिलों में 14.5 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर ₹892.50 में उपलब्ध है. यह राज्य भर में सबसे कम कीमत है.

हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में सबसे महंगा सिलेंडर

अगर बात करें सबसे महंगे एलपीजी सिलेंडर की, तो आज हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में इसकी कीमत ₹912.00 प्रति सिलेंडर है. यह झारखंड में दर्ज की गई सबसे ऊंची कीमत है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

रांची समेत 17 जिलों में ₹910.50 में मिल रहा गैस सिलेंडर

राजधानी रांची समेत गिरिडीह, देवघर, दुमका, बोकारो, गढ़वा, साहिबगंज, लोहरदगा जैसे कुल 17 जिलों में 20 जून को एलपीजी सिलेंडर ₹910.50 में बिक रहा है. यह दर झारखंड के अधिकांश जिलों में समान बनी हुई है.

चाईबासा, चतरा और अन्य जिलों में थोड़ा कम रेट

कुछ जिलों में सिलेंडर की कीमत में थोड़ा फर्क देखने को मिला है. चाईबासा में गैस सिलेंडर ₹902.00 में, जबकि चतरा में ₹909.50 में मिल रहा है. यह अंतर डिस्ट्रीब्यूशन लागत और टैक्स स्ट्रक्चर के कारण होता है.

20 जून 2025 को LPG सिलेंडर की कीमतें

जिलाLPG सिलेंडर कीमत
रांची₹910.50
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)₹892.50
धनबाद₹910.50
बोकारो₹910.50
गिरिडीह₹910.50
देवघर₹910.50
दुमका₹910.50
हजारीबाग₹912.00
कोडरमा₹912.00
पलामू₹910.50
चतरा₹909.50
जामताड़ा₹910.50
गढ़वा₹910.50
गोड्डा₹910.50
गुमला₹910.50
खूंटी₹910.50
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)₹902.00
लातेहार₹910.50
लोहरदगा₹910.50
पाकुड़₹910.50
रामगढ़₹912.00
साहिबगंज₹910.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
सिमडेगा₹910.50

क्यों होता है अलग-अलग जिलों में एलपीजी रेट में फर्क?

LPG की कीमतें इंडियन ऑयल, भारत गैस और HP जैसी कंपनियों द्वारा तय की जाती हैं. लेकिन ट्रांसपोर्टेशन, टैक्स और डिस्ट्रीब्यूटर लागत के आधार पर हर जिले में थोड़ी बहुत रेट में भिन्नता होती है. यही कारण है कि जमशेदपुर और सरायकेला में ₹892.50 में सिलेंडर मिल रहा है. जबकि हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में ₹912.00 देना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

अपने जिले का ताजा रेट जानना क्यों जरूरी है?

अगर आप सब्सिडी वाले सिलेंडर नहीं लेते या कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने जिले का रेट जानना आपको बजट प्लानिंग में मदद करता है. साथ ही इससे आप यह भी तय कर सकते हैं कि आपको कब और कितने सिलेंडर की बुकिंग करनी है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े