19 जून को गैस सिलेंडर की कीमतें जारी, जाने आज 14.2KG गैस सिलेंडर का ताजा रेट LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर खरीदने जा रहे हैं? तो पहले यह जान लीजिए कि 19 जून 2025 को आपके जिले में रसोई गैस का ताजा रेट क्या है. सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने झारखंड के 24 जिलों के लिए 14.2 किलोग्राम डोमेस्टिक एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं. इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज कहां पर एलपीजी सिलेंडर सबसे सस्ता मिल रहा है और कहां सबसे महंगा.

रांची में आज 910.50 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर

राजधानी रांची में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ₹910.50 प्रति 14.2 किलोग्राम तय की गई है. रांची के अलावा कई जिलों में यही दर लागू है. लेकिन कुछ जिलों में थोड़ी कम या ज्यादा भी है.

जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत सिर्फ ₹892.50 है, जो कि पूरे राज्य में सबसे कम है. वहीं चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में सिलेंडर ₹902 में उपलब्ध है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सबसे महंगा सिलेंडर हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में

अगर आप हजारीबाग, रामगढ़ या कोडरमा में रहते हैं, तो वहां पर एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹912 प्रति सिलेंडर है, जो राज्य की सबसे अधिक कीमतों में से एक है. वहीं चतरा में ₹909.50 में सिलेंडर उपलब्ध है, जो रांची की कीमत से 50 पैसे कम है.

LPG सिलेंडर रेट की पूरी लिस्ट

जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची₹910.50
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)₹892.50
धनबाद₹910.50
बोकारो₹910.50
गिरिडीह₹910.50
देवघर₹910.50
दुमका₹910.50
हजारीबाग₹912.00
कोडरमा₹912.00
पलामू₹910.50
चतरा₹909.50
जामताड़ा₹910.50
गढ़वा₹910.50
गोड्डा₹910.50
गुमला₹910.50
खूंटी₹910.50
चाईबासा (प. सिंहभूम)₹902.00
लातेहार₹910.50
लोहरदगा₹910.50
पाकुड़₹910.50
रामगढ़₹912.00
साहिबगंज₹910.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
सिमडेगा₹910.50

कैसे तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत?

LPG सिलेंडर की कीमतें हर महीने की 1 तारीख को रिवाइज की जाती हैं. लेकिन कभी-कभी स्थानीय कर, डिस्ट्रीब्यूटर का मार्जिन और परिवहन खर्चों के अनुसार कीमतों में मामूली फेरबदल हो जाता है. इस बार भी 19 जून को इंडियन ऑयल ने राज्यवार दरों की अपडेट जारी की. जिससे यह साफ हो गया कि झारखंड के जिलों में थोड़े-थोड़े अंतर से सिलेंडर की दरें तय हैं.

क्या LPG की कीमत और बढ़ेगी?

हालांकि फिलहाल सरकार की तरफ से किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर भविष्य की दरें निर्भर करती हैं. यदि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े