LPG Cylinder Price Today: झारखंड के 24 जिलों में 30 जून 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। यदि आप भी गैस सिलेंडर रिफिल कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आज 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तय की गई है।
सबसे सस्ते और सबसे महंगे सिलेंडर की लोकेशन
झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर आज जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में मिल रहा है. जहां 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत ₹892.50 रखी गई है। वहीं सबसे महंगा सिलेंडर ₹912 में रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में उपलब्ध है।
राजधानी रांची में क्या है गैस सिलेंडर का रेट?
राजधानी रांची समेत धनबाद, देवघर, गढ़वा, गिरिडीह जैसे शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹910.50 निर्धारित किया गया है, जो राज्य के औसत के लगभग बराबर है।
30 जून को LPG सिलेंडर की कीमत
| जिला/शहर | LPG सिलेंडर की कीमत (₹) |
|---|---|
| बोकारो | 910.50 |
| चतरा | 909.50 |
| देवघर | 910.50 |
| धनबाद | 910.50 |
| दुमका | 910.50 |
| जमशेदपुर | 892.50 |
| गढ़वा | 910.50 |
| गिरिडीह | 910.50 |
| गोड्डा | 910.50 |
| गुमला | 910.50 |
| हजारीबाग | 912.00 |
| जामताड़ा | 910.50 |
| खूंटी | 910.50 |
| कोडरमा | 912.00 |
| लातेहार | 910.50 |
| लोहरदगा | 910.50 |
| पाकुड़ | 910.50 |
| पलामू | 910.50 |
| रामगढ़ | 912.00 |
| रांची | 910.50 |
| साहिबगंज | 910.50 |
| सरायकेला-खरसावां | 892.50 |
| सिमडेगा | 910.50 |
| चाईबासा | 902.00 |
क्या है रेट में अंतर का कारण?
झारखंड के विभिन्न जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर का मुख्य कारण भौगोलिक स्थिति, ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, और स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर की लागत है। आमतौर पर जिन जिलों में ट्रांसपोर्टेशन खर्च कम होता है। वहां गैस की कीमत कम होती है।
LPG यूजर्स के लिए जरूरी सलाह
- सब्सिडी चेक करते रहें। कई बार बैंक में तकनीकी कारणों से राशि नहीं आती।
- ऑनलाइन बुकिंग करने पर कई एजेंसियां डिजिटल छूट देती हैं।
- मिलावट या वजन में कमी की शिकायत तुरंत संबंधित उपभोक्ता फोरम में करें।
कैसे चेक करें अपने जिले का LPG रेट?
आप अपने क्षेत्र का ताजा गैस सिलेंडर रेट IOCL, HPCL या Bharat Gas की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही SMS और WhatsApp के जरिए भी डेली प्राइस अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।