LPG Cylinder Price Today: झारखंड के आम लोगों की जेब पर एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत असर डालने जा रही है. आज 27 जून 2025 (शुक्रवार) को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग कीमतों पर बेचा जा रहा है. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग सहित सभी प्रमुख जिलों में रेट में अंतर देखने को मिल रहा है.
रांची में 910.50 रुपये में मिल रहा सिलेंडर
राज्य की राजधानी रांची में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है. यह दर धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पलामू, जामताड़ा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, साहिबगंज और सिमडेगा जैसे जिलों में भी समान है.
जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर
अगर आप जमशेदपुर या सरायकेला-खरसावां जिले में रहते हैं, तो आज आप एलपीजी सिलेंडर मात्र 892.50 रुपये में खरीद सकते हैं. यह राज्य की सबसे कम कीमतों में से एक है.
सबसे अधिक कीमत हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में
झारखंड के हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में आज 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912.00 रुपये है, जो राज्य की सबसे ऊंची दर है. वहीं, चतरा में यह दर 909.50 रुपये है.
चाईबासा में सिलेंडर की दर 902 रुपये
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आज गैस सिलेंडर 902 रुपये में उपलब्ध है, जो जमशेदपुर और सरायकेला के बाद सबसे सस्ती दर मानी जा रही है.
झारखंड के जिलों में आज (27 जून 2025) के एलपीजी सिलेंडर रेट
| जिला/शहर का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत (₹) |
|---|---|
| रांची | 910.50 |
| जमशेदपुर | 892.50 |
| धनबाद | 910.50 |
| बोकारो | 910.50 |
| गिरिडीह | 910.50 |
| देवघर | 910.50 |
| दुमका | 910.50 |
| हजारीबाग | 912.00 |
| कोडरमा | 912.00 |
| पलामू | 910.50 |
| चतरा | 909.50 |
| जामताड़ा | 910.50 |
| गढ़वा | 910.50 |
| गोड्डा | 910.50 |
| गुमला | 910.50 |
| खूंटी | 910.50 |
| चाईबासा | 902.00 |
| लातेहार | 910.50 |
| लोहरदगा | 910.50 |
| पाकुड़ | 910.50 |
| रामगढ़ | 912.00 |
| साहिबगंज | 910.50 |
| सरायकेला-खरसावां | 892.50 |
| सिमडेगा | 910.50 |
दर में अंतर का क्या है कारण?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें केंद्र सरकार द्वारा तय की जाती हैं, लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज, ट्रांसपोर्ट लागत और टैक्स के अनुसार हर जिले में कीमतों में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. तेल कंपनियां जैसे इंडेन, भारत गैस और एचपी इन दरों को समय-समय पर अपडेट करती हैं.
ग्राहकों के लिए क्या है जरूरी जानकारी?
- LPG पोर्टल या संबंधित ऐप पर जाकर जिलेवार रेट की पुष्टि कर सकते हैं.
- कीमतों में बदलाव हर महीने या आवश्यकता अनुसार हो सकता है.
- ग्राहक सिलेंडर की डिलीवरी से पहले बिल की जांच अवश्य करें.
- सरकार द्वारा सब्सिडी योग्य ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकती है.