सोमवार को सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? जाने आपके शहर में गैस सिलेंडर की नई कीमतें LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: झारखंड में 23 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर के रेट में खासा अंतर देखा गया. राजधानी रांची में जहां 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹910.50 में मिला. वहीं कुछ जिलों में 892.50 रुपए में भी यह उपलब्ध रहा. ये रेट देश के महानगरों – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई – से अधिक हैं.

झारखंड में कहां सबसे सस्ता सिलेंडर?

इस दिन झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में ₹892.50 में मिला. चाईबासा में भी यह ₹902 में उपलब्ध था, जो रांची की तुलना में सस्ता है.

झारखंड में कहां मिला सबसे महंगा सिलेंडर?

हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा में आज LPG सिलेंडर ₹912.00 का मिला, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक था. वहीं चतरा में ₹909.50 का और अन्य 17 जिलों में ₹910.50 की दर दर्ज की गई.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

देश के महानगरों में क्या रहे सिलेंडर के भाव?

23 जून को देश के चार प्रमुख महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार रहीं:

  • दिल्ली – ₹853
  • कोलकाता – ₹879
  • मुंबई – ₹852.50
  • चेन्नई – ₹888.50

इनसे तुलना करें तो झारखंड में लगभग हर जिले में एलपीजी महंगा रहा.

जिलेवार LPG सिलेंडर की कीमत – 23 जून 2025

जिला/शहरLPG सिलेंडर कीमत (₹)
बोकारो910.50
चतरा909.50
देवघर910.50
धनबाद910.50
दुमका910.50
जमशेदपुर892.50
गढ़वा910.50
गिरिडीह910.50
गोड्डा910.50
गुमला910.50
हजारीबाग912.00
जामताड़ा910.50
खूंटी910.50
कोडरमा912.00
लातेहार910.50
लोहरदगा910.50
पाकुड़910.50
पलामू910.50
रामगढ़912.00
रांची910.50
साहिबगंज910.50
सरायकेला-खरसावां892.50
सिमडेगा910.50
चाईबासा902.00

क्यों झारखंड में महंगे हैं सिलेंडर?

झारखंड में एलपीजी की ट्रांसपोर्टेशन लागत, स्थानीय कर और गोदामों की दूरी जैसे कारणों से सिलेंडर की कीमतें ज्यादा हो सकती हैं. वहीं महानगरों में सरकारी सब्सिडी या वितरण नीति के चलते रेट अपेक्षाकृत कम हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

सिलेंडर की कीमत जानना क्यों है जरूरी?

  • ऑनलाइन डिलीवरी या गैस एजेंसी से खरीदते समय रेट की पुष्टि कर सकते हैं.
  • आप अन्य जिलों से तुलना कर सही कीमत जान सकते हैं.
  • जरूरत पड़ने पर आप ओवरचार्जिंग की शिकायत कर सकते हैं.
  • इससे आपको बजट प्लानिंग और मासिक खर्च तय करने में मदद मिलती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े