22 जून को गैस सिलेंडर की कीमतें जारी, जाने आज कितने रूपए का मिलेगा गैस सिलेंडर LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: 22 जून 2025 को झारखंड में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें देश के बड़े महानगरों से भी ज्यादा दर्ज की गईं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे मेट्रो शहरों की तुलना में झारखंड के कई जिलों में 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम ज्यादा रहा. ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि आपके जिले में एलपीजी सिलेंडर की आज की कीमत क्या है और कहां यह सबसे सस्ता या सबसे महंगा मिल रहा है.

मेट्रो शहरों की तुलना में झारखंड में महंगा है सिलेंडर

देश के चार प्रमुख महानगरों में 22 जून को 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर के रेट इस प्रकार रहे:

  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852.50
  • चेन्नई: ₹868.50
  • दिल्ली: ₹853

जबकि झारखंड के कई जिलों में यह दर ₹892.50 से ₹912 तक पहुंच चुकी है, जो इन मेट्रो शहरों से ₹13.50 तक ज्यादा है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

कहाँ सबसे सस्ता और सबसे महंगा सिलेंडर?

सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर झारखंड के जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां जिले में मिल रहा है. जहां इसकी कीमत ₹892.50 प्रति सिलेंडर है. वहीं सबसे महंगा सिलेंडर हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में मिल रहा है. जहां यह ₹912 में बिक रहा है.

राजधानी रांची में क्या है आज का रेट?

राजधानी रांची में 22 जून 2025 को 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹910.50 दर्ज किया गया. यह रेट भी देश के किसी भी मेट्रो शहर से ज्यादा है, जो साफ दर्शाता है कि झारखंड के उपभोक्ता बढ़ती कीमतों की सीधी मार झेल रहे हैं.

झारखंड के सभी जिलों में 22 जून को एलपीजी के रेट (पूरी सूची)

जिलाएलपीजी सिलेंडर की कीमत (₹)
बोकारो910.50
चतरा909.50
देवघर910.50
धनबाद910.50
दुमका910.50
जमशेदपुर892.50
गढ़वा910.50
गिरिडीह910.50
गोड्डा910.50
गुमला910.50
हजारीबाग912.00
जामताड़ा910.50
खूंटी910.50
कोडरमा912.00
लातेहार910.50
लोहरदगा910.50
पाकुड़910.50
पलामू910.50
रामगढ़912.00
रांची910.50
साहिबगंज910.50
सरायकेला-खरसावां892.50
सिमडेगा910.50
चाईबासा902.00

कीमतों में अंतर का कारण क्या है?

सिलेंडर की कीमतों में जिला-स्तर पर फर्क होने के पीछे कई कारण होते हैं. जिनमें ट्रांसपोर्टेशन लागत, डिस्ट्रीब्यूशन चार्ज, टैक्स स्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स की स्थिति शामिल हैं. राज्य के भीतर इन्फ्रास्ट्रक्चर की विविधता और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का असर भी दरों पर पड़ता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

महंगाई की मार

लगातार बढ़ती एलपीजी कीमतों से झारखंड के उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है. खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए रसोई गैस की लागत में बढ़ोतरी से घरेलू बजट बिगड़ रहा है.

क्या आगे और बढ़ सकती हैं कीमतें?

हालिया ट्रेंड को देखते हुए विशेषज्ञ मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम, डॉलर की स्थिति, और सरकार की सब्सिडी नीति के चलते आने वाले महीनों में गैस सिलेंडर की कीमतों में और बदलाव संभव है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े