21 जून को गैस सिलेंडर की नई कीमत, जाने आपके शहर में क्या है 14.2KG गैस सिलेंडर का प्राइस LPG Cylinder Price Today

LPG Cylinder Price Today: क्या आपके शहर में बदल गया है एलपीजी सिलेंडर का रेट? क्या आपको पता है कि आज यानी 21 जून 2025 को 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कितनी है? झारखंड के अलग-अलग जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है. अगर आप जानना चाहते हैं कि कहां सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा सिलेंडर मिल रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है.

कहाँ मिल रहे सबसे सस्ते एलपीजी सिलेंडर?

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां जिलों में आज 21 जून को सबसे सस्ता रसोई गैस सिलेंडर ₹892.50 में मिल रहा है. यह राज्य में आज की सबसे न्यूनतम कीमत है. जिससे इन जिलों के उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है.

कहां है सबसे महंगा सिलेंडर?

दूसरी ओर हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹912.00 प्रति सिलेंडर है, जो आज झारखंड में सबसे महंगा रेट है. इसका असर इन जिलों के आम उपभोक्ताओं की रसोई पर साफ दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

राजधानी रांची समेत 17 जिलों में 910 रुपए के पार

राजधानी रांची और इसके अलावा धनबाद, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, दुमका, पलामू, जामताड़ा, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा सहित कुल 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर ₹910.50 में मिल रहा है. यह रेट झारखंड के अधिकतर जिलों में औसत मूल्य के आसपास है. जिससे इन क्षेत्रों में न तो ज्यादा राहत है और न ही बहुत महंगाई.

चतरा, चाईबासा और अन्य जिलों में मामूली अंतर

  • चतरा में एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹909.50 है.
  • चाईबासा में ₹902.00 प्रति सिलेंडर के भाव पर गैस मिल रही है, जो राज्य में तीसरे सबसे सस्ते रेट्स में शामिल है.

इन जिलों में कीमतें थोड़ी कम हैं. लेकिन बाकी जगहों की तुलना में ज्यादा अंतर नहीं है.

जिलेवार पूरी सूची – आज 21 जून को कहां कितनी है कीमत?

जिलाएलपीजी सिलेंडर की कीमत
रांची₹910.50
जमशेदपुर₹892.50
धनबाद₹910.50
बोकारो₹910.50
गिरिडीह₹910.50
देवघर₹910.50
दुमका₹910.50
हजारीबाग₹912.00
कोडरमा₹912.00
पलामू₹910.50
चतरा₹909.50
जामताड़ा₹910.50
गढ़वा₹910.50
गोड्डा₹910.50
गुमला₹910.50
खूंटी₹910.50
चाईबासा₹902.00
लातेहार₹910.50
लोहरदगा₹910.50
पाकुड़₹910.50
रामगढ़₹912.00
साहिबगंज₹910.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
सिमडेगा₹910.50

क्यों अलग-अलग है जिलों में गैस सिलेंडर का दाम?

सरकारी गैस कंपनियां (IOC, HPCL, BPCL) समय-समय पर विभिन्न ज़िलों में ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, टैक्स स्ट्रक्चर और वितरण लागत के आधार पर कीमतें तय करती हैं. इसी वजह से राज्य के अंदर भी रेट में अंतर दिखाई देता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

क्या आने वाले दिनों में फिर बदलेगा रेट?

गैस कंपनियों द्वारा हर महीने की पहली तारीख को रिवाइज रेट जारी किए जाते हैं. हालांकि कभी-कभी स्थानीय स्तर पर मिड-मंथ रिवीजन भी किया जाता है. ऐसे में उपभोक्ताओं को हर अपडेट पर नजर रखनी चाहिए.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े