17 जून को सस्ता हुआ गैस सिलेंडर! जाने आपके शहर में LPG सिलेंडर का ताजा रेट LPG Cylinder Price

LPG Cylinder Price: रसोई गैस की कीमत हर महीने की तरह इस महीने भी अपडेट हो चुकी है. 17 जून 2025 को झारखंड के सभी 24 जिलों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की घोषणा कर दी गई है. तेल कंपनियों द्वारा जारी किए गए ताजा रेट के अनुसार इस बार सिलेंडर के दामों में हलचल नजर आई है.

रांची में कितना देना होगा सिलेंडर के लिए?

राज्य की राजधानी रांची साथ ही धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर और अन्य शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए निर्धारित की गई है. ये रेट घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तय किया गया है और रसोई गैस के लिए लागू होता है.

हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में सबसे महंगे रेट

अगर आप हजारीबाग, कोडरमा या रामगढ़ जिले में रहते हैं, तो आपको 912.00 रुपए में सिलेंडर लेना होगा. यह झारखंड में सबसे महंगे रेट में शामिल है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर

वहीं जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां जिले में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत सिर्फ 892.50 रुपए है, जो पूरे राज्य में सबसे कम है.

चाईबासा और चतरा में रेट थोड़े अलग

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में आज सिलेंडर 902 रुपए में मिल रहा है. जबकि चतरा में 909.50 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है.

झारखंड के 24 जिलों में LPG सिलेंडर की कीमतों की पूरी सूची

शहर/जिला का नामएलपीजी सिलेंडर की कीमत (₹)
रांची910.50
जमशेदपुर892.50
धनबाद910.50
बोकारो910.50
गिरिडीह910.50
देवघर910.50
दुमका910.50
हजारीबाग912.00
कोडरमा912.00
पलामू910.50
चतरा909.50
जामताड़ा910.50
गढ़वा910.50
गोड्डा910.50
गुमला910.50
खूंटी910.50
चाईबासा902.00
लातेहार910.50
लोहरदगा910.50
पाकुड़910.50
रामगढ़912.00
साहिबगंज910.50
सरायकेला-खरसावां892.50
सिमडेगा910.50

आपके जिले में रेट कैसे तय होते हैं?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तेल कंपनियों द्वारा हर महीने संशोधित की जाती हैं और इसमें परिवहन लागत, टैक्स, डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन जैसी चीजों का असर होता है. इसलिए हर जिले में रेट थोड़ा अलग हो सकता है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

LPG सिलेंडर के लिए ये बातें ध्यान रखें

  • SMS या ऐप के जरिए रसीद और ट्रैकिंग की सुविधा का उपयोग करें.
  • सब्सिडी प्राप्त करने के लिए अपने गैस कनेक्शन को AADHAAR से लिंक कराएं.
  • ऑनलाइन बुकिंग के समय सही पता और मोबाइल नंबर अपडेट रखें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े