13 जून को गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जाने आपके शहर में 14.2KG सिलेंडर का ताजा रेट LPG Cylinder Price Today 

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों में हर महीने बदलाव होता है और आम जनता की नजरें हमेशा ताजा रेट पर टिकी रहती हैं. आज 13 जून 2025 को तेल कंपनियों ने झारखंड के सभी जिलों के लिए घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की नई दरें जारी कर दी हैं.

इस रिपोर्ट में जानिए कि आपके जिले में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की आज की कीमत क्या है, सबसे सस्ती दर पर गैस कहां मिल रही है, और झारखंड में आज सबसे महंगा सिलेंडर किस जिले में बिक रहा है.

रांची में आज का रेट 910.50 रुपये

झारखंड की राजधानी रांची में आज 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹910.50 तय की गई है. यह राज्य में औसतन सबसे सामान्य दर मानी जा रही है, लेकिन कई जिलों में इससे कम या ज्यादा रेट पर सिलेंडर मिल रहा है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जमशेदपुर और सरायकेला में सबसे सस्ता सिलेंडर

13 जून 2025 को झारखंड में सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर ₹892.50 में जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) और सरायकेला-खरसावां जिले में मिल रहा है. इन जिलों के उपभोक्ताओं को राज्य के अन्य हिस्सों की तुलना में राहत मिली है.

चाईबासा में सिलेंडर की कीमत ₹902

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में गैस सिलेंडर की कीमत आज ₹902 तय की गई है, जो राज्य में तीसरी सबसे सस्ती दर है. यह जमशेदपुर और सरायकेला की तुलना में थोड़ा ज्यादा है लेकिन रांची व अन्य जिलों से सस्ता है.

हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में सबसे महंगा गैस सिलेंडर

आज के लिए झारखंड में सबसे महंगा एलपीजी सिलेंडर ₹912 में हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ जिले में बेचा जा रहा है. यह दर अन्य जिलों की तुलना में ₹20 तक अधिक है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

झारखंड के सभी जिलों में 13 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर की दरें

जिलाLPG सिलेंडर की कीमत (₹)
बोकारो₹910.50
चतरा₹909.50
देवघर₹910.50
धनबाद₹910.50
दुमका₹910.50
जमशेदपुर₹892.50
गढ़वा₹910.50
गिरिडीह₹910.50
गोड्डा₹910.50
गुमला₹910.50
हजारीबाग₹912.00
जामताड़ा₹910.50
खूंटी₹910.50
कोडरमा₹912.00
लातेहार₹910.50
लोहरदगा₹910.50
पाकुड़₹910.50
पलामू₹910.50
रामगढ़₹912.00
रांची₹910.50
साहिबगंज₹910.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
सिमडेगा₹910.50
चाईबासा₹902.00

सिलेंडर रेट में फर्क क्यों आता है?

आप सोच रहे होंगे कि झारखंड के हर जिले में सिलेंडर की कीमत एक जैसी क्यों नहीं होती? दरअसल LPG की कीमतें फ्यूल ट्रांसपोर्ट, डिस्ट्रीब्यूशन लागत, स्थानीय टैक्स, और वेयरहाउसिंग चार्ज के अनुसार तय होती हैं. पहाड़ी या सुदूर क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट लागत अधिक होने से रेट थोड़ा महंगा हो सकता है.

क्या सब्सिडी मिल रही है?

फिलहाल कई स्थानों पर सरकार सीमित संख्या में सब्सिडी प्रदान कर रही है. जिन लाभार्थियों का नाम उज्ज्वला योजना या अन्य सरकारी योजनाओं में शामिल है. उन्हें कुछ राशि खाते में ट्रांसफर के रूप में सब्सिडी के तौर पर मिलती है.

कैसे जानें आपके जिले का रोज का भाव?

आप चाहें तो IOCL, HPCL या BPCL की वेबसाइट पर जाकर या Umang ऐप के जरिए अपने क्षेत्र के एलपीजी रेट की जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा आपके सिलेंडर एजेंसी से SMS के जरिए भी अपडेट भेजा जाता है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े