10 जून को सस्ता मिल रहा गैस सिलेंडर, जाने आपके शहर में 14.2KG एलपीजी सिलेंडर का ताजा रेट LPG Cylinder Rate Today

LPG Cylinder Rate Today: अगर आप आज एलपीजी सिलेंडर भरवाने जा रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि झारखंड के किस जिले में सिलेंडर सबसे सस्ता और सबसे महंगा मिल रहा है. 10 जून 2025 को जारी ताजा रेट लिस्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिलों में 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर अलग-अलग कीमतों पर बेचा जा रहा है. यह बदलाव आपके घरेलू बजट को सीधे प्रभावित कर सकता है.

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में सबसे सस्ते रेट

झारखंड में आज सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) और सरायकेला-खरसावां जिले में मिल रहा है. इन दोनों जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल ₹892.50 है, जो राज्य में सबसे कम है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आज LPG सिलेंडर ₹902 में मिल रहा है. यह भी राज्य के अन्य जिलों की तुलना में सस्ता है.

चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में सबसे महंगा सिलेंडर

अगर आप चतरा जिले में रहते हैं तो आज आपको ₹909.50 चुकाने होंगे.
जबकि हजारीबाग, कोडरमा और रामगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹912 तक पहुंच गई है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

राज्य के अन्य जिलों में LPG सिलेंडर के रेट

राजधानी रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज, पाकुड़, लातेहार, लोहरदगा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, खूंटी, पलामू, सिमडेगा जैसे जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹910.50 पर बनी हुई है.

पूरे झारखंड में 10 जून को LPG सिलेंडर के जिलेवार रेट

जिलारेट (₹)
जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)₹892.50
सरायकेला-खरसावां₹892.50
चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)₹902.00
चतरा₹909.50
हजारीबाग₹912.00
कोडरमा₹912.00
रामगढ़₹912.00
रांची₹910.50
देवघर, धनबाद, बोकारो, गढ़वा आदि₹910.50 (सामान्य दर)

क्यों जिलेवार अलग होती है कीमत?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें हर जिले में अलग होती हैं. क्योंकि इसमें ट्रांसपोर्टेशन चार्ज, स्टेट टैक्स, लोकल डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन आदि शामिल होते हैं. IOCL, HPCL और BPCL जैसी कंपनियां कीमत तय करती हैं लेकिन डिलीवरी चार्ज के चलते हर शहर में रेट बदल जाते हैं.

उपभोक्ता के लिए क्या है जरूरी?

  • गैर जरूरी चार्ज से बचने के लिए पहले से जान लें कीमत
  • डिलीवरी लेते समय बिल जरूर मांगें
  • कंपनी की वेबसाइट पर अपने जिले का रेट चेक करें

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े