लोन ईएमआई ना भरे तो क्या करेगा बैंक, आरबीआई के इन नियमों को जान लो RBI Loan Rules

RBI Loan Rules: बैंक से लोन लेकर समय पर EMI न चुकाने वाले ग्राहकों को भविष्य में कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लोन डिफॉल्ट (Loan Default) करने पर बैंक न सिर्फ कानूनी कार्रवाई करता है. बल्कि ग्राहक को डिफॉल्टर लिस्ट में डाल देता है. जिससे उनकी क्रेडिट हिस्ट्री भी खराब हो जाती है.

बैंक को मिलती है कानूनी कार्रवाई की छूट

जब कोई ग्राहक लोन की ईएमआई समय पर नहीं चुकाता है. तब बैंक उसके खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर सकता है. बैंक की रिकवरी टीम कोर्ट से ग्राहक की प्रॉपर्टी, वेतन या अन्य चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की अनुमति मांग सकती है. इसके अलावा अगर यह पाया जाए कि लोन धोखे से लिया गया है, तो भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत जुर्माना और जेल की भी सजा हो सकती है.

सिबिल स्कोर पर पड़ता है गहरा असर

लोन डिफॉल्ट करने से सबसे बड़ा नुकसान CIBIL स्कोर पर पड़ता है. ईएमआई मिस होते ही बैंक आपकी क्रेडिट रिपोर्ट अपडेट करता है और स्कोर डाउन हो जाता है. एक बार खराब स्कोर बनने के बाद सालों तक नया लोन मिलना मुश्किल हो सकता है. इससे आपकी आर्थिक विश्वसनीयता खत्म हो जाती है और भविष्य में किसी भी वित्तीय सहायता के रास्ते बंद हो सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

करना पड़ता है रिकवरी एजेंटों का सामना

अगर बैंक नोटिस और फोन कॉल्स के बाद भी लोन की राशि अदा नहीं होती, तो बैंक रिकवरी एजेंट भेज सकता है. ये एजेंट आपकी प्रॉपर्टी विज़िट करके भुगतान की रिकवरी करने का प्रयास करते हैं. हालांकि, RBI के निर्देशों के अनुसार ये एजेंट किसी भी ग्राहक के साथ अशालीन या हिंसक व्यवहार नहीं कर सकते.

RBI के नियम

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने लोन डिफॉल्ट मामलों में बैंकों के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश जारी किए हैं. इन नियमों के अनुसार बैंक को पहले लिखित नोटिस भेजना जरूरी है. रिकवरी एजेंट तभी भेजे जा सकते हैं जब ग्राहक नोटिस का उत्तर नहीं देता. डिफॉल्टर को उचित समय और विकल्प दिए जाने चाहिए ताकि वह अपने लोन की राशि चुका सके.

कोर्ट से मिल सकता है डिफॉल्टर के खिलाफ ऑर्डर

अगर कोई लोनधारक लोन का भुगतान करने से पूरी तरह इनकार करता है और बैंक के संपर्क में नहीं आता, तो बैंक कोर्ट से वेतन अटैचमेंट, संपत्ति की कुर्की या नीलामी का आदेश भी ले सकता है. यह प्रक्रिया पूरी तरह कानूनी होती है और कोर्ट के निर्देशानुसार की जाती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

डिफॉल्टर होने से कैसे बचें?

अगर आप किसी वजह से EMI नहीं चुका पा रहे हैं, तो बैंक से समय रहते संपर्क करें. कुछ महत्वपूर्ण उपाय:

  • EMI टालने या पुनर्गठन की अपील करें
  • आंशिक भुगतान करने की पेशकश करें
  • बैंक के साथ सेटलमेंट ऑप्शन पर बातचीत करें

समस्या को छुपाने के बजाय उसे स्वीकार कर समाधान निकालना ज्यादा बेहतर होता है.

क्या आप जेल जा सकते हैं?

अगर आपने जानबूझकर लोन नहीं चुकाया और यह साबित हो गया कि आपने धोखे से लोन लिया. तो धारा 420 के तहत सजा हो सकती है. हालांकि केवल असमर्थता की स्थिति में जेल नहीं होती. लेकिन बैंक की रिकवरी प्रक्रिया आपको मानसिक, आर्थिक और कानूनी रूप से घेर सकती है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े