बिना सहमति के सरकार ले सकती है आपकी जमीन? जाने क्या कहता है जमीन अधिग्रहण का कानून Land Acquisition Rules

Land Acquisition Rules: देशभर में सड़क, रेलवे, एयरपोर्ट और औद्योगिक परियोजनाओं के विस्तार के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण अब एक संवेदनशील और चर्चित मुद्दा बन चुका है. अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सरकार आपकी जमीन आपकी सहमति के बिना ले सकती है? जवाब है—हां, लेकिन इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है.

सरकार को ज़मीन लेने का अधिकार कहाँ से मिलता है?

भारत का संविधान और भूमि अधिग्रहण से संबंधित कानून, सरकार को जनहित में ज़मीन अधिग्रहण करने का अधिकार देते हैं. मौजूदा समय में अधिग्रहण की प्रक्रिया ‘राइट टू फेयर कॉम्पेन्सेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रीहैबिलिटेशन एंड रीसेटलमेंट एक्ट, 2013 (LARR Act)’ के तहत की जाती है. इस कानून के तहत जब सरकार या निजी कंपनी जनहित में ज़मीन लेती है, तो मालिकों और प्रभावित परिवारों को उचित मुआवज़ा, पुनर्वास और स्थानांतरण का अधिकार होता है.

2013 का नया कानून क्यों लाया गया?

LARR एक्ट 1894 के पुराने भूमि अधिग्रहण कानून की जगह लाया गया ताकि जबरन भूमि अधिग्रहण रोका जा सके और पारदर्शिता व सामाजिक सहमति को महत्व मिल सके.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इसके तहत –

  • ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार दर से कम से कम दो गुना मुआवज़ा
  • शहरी क्षेत्रों में एक गुना मुआवज़ा
  • सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन अनिवार्य
  • पुनर्वास और नौकरी या वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट का रुख: जबरन अधिग्रहण नहीं चलेगा

सुख दत्त रात्रा बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य (2022) के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सरकार कानूनी प्रक्रिया और मुआवज़ा के बिना किसी की निजी संपत्ति नहीं ले सकती. संविधान के अनुच्छेद 300-A के तहत किसी को कानूनी प्रक्रिया के बिना संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि बिना नियमों का पालन किए अधिग्रहण संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन है.

क्या ज़मीन देने के लिए आपकी सहमति जरूरी है?

यह इस बात पर निर्भर करता है कि ज़मीन किस उद्देश्य से अधिग्रहित की जा रही है:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
अधिग्रहण का प्रकारसहमति की ज़रूरत?
सरकारी परियोजनाएं (सड़क, रेलवे आदि)नहीं
निजी परियोजनाएंहां, 80% ज़मीन मालिकों की सहमति अनिवार्य
PPP परियोजनाएंहां, 70% सहमति जरूरी

इसका मतलब सरकार सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए बिना आपकी मंजूरी भी ज़मीन ले सकती है, लेकिन प्राइवेट कंपनियों को ज़मीन तभी मिलती है जब बड़ी संख्या में ज़मीन मालिक लिखित मंजूरी दें.

मुआवज़ा कितना मिलेगा?

ग्रामीण इलाकों में:

  • बाजार दर का कम से कम 2 गुना

शहरी इलाकों में:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • बाजार दर का 1 गुना

इसके अलावा:

  • पुनर्वास और स्थानांतरण की मदद
  • नकद सहायता
  • वैकल्पिक ज़मीन या सरकारी नौकरी

हालांकि सर्किल रेट और वास्तविक बाजार दर में अंतर होने से कई बार किसानों को नुकसान होता है और वे ठगा महसूस करते हैं.

क्या आप ज़मीन देने से इनकार कर सकते हैं?

अगर अधिग्रहण कानूनी प्रक्रिया से हुआ है और वह जनहित में है, तो आमतौर पर इनकार करने का अधिकार सीमित होता है. लेकिन यदि –

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana
  • मुआवज़ा अनुचित है
  • पुनर्वास की व्यवस्था नहीं हुई
  • सहमति से जुड़े नियमों का उल्लंघन हुआ
  • अधिग्रहण की प्रक्रिया दोषपूर्ण है

तो प्रभावित व्यक्ति या समूह अदालत में याचिका दायर कर सकते हैं.

न्यायालय के बड़े फैसले और चर्चित मामले

  • सिंगूर केस (पश्चिम बंगाल): सुप्रीम कोर्ट ने टाटा मोटर्स के लिए अधिग्रहीत भूमि को अवैध माना और ज़मीन किसानों को लौटाने का आदेश दिया.
  • यमुना एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश): किसानों को कम मुआवज़ा और बाद में बिल्डरों को ज़मीन बेचने पर भारी विवाद हुआ.
  • हरियाणा और राजस्थान के मामले: पुनर्वास न मिलने और पारदर्शिता की कमी पर लंबी कानूनी लड़ाइयां चलीं.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े