राजस्थान में कब शुरू होगी मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट Pre Monsoon In Rajasthan

Pre Monsoon In Rajasthan: राजस्थान के हाड़ौती अंचल में मौसम ने करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और अरब सागर से नमी मिलने के कारण कोटा सहित कई क्षेत्रों में प्री-मानसून की पहली जोरदार बारिश दर्ज की गई. इस बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं खेतों में रखी प्याज की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है.

अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से छाई ठंडक

मंगलवार को दोपहर बाद कोटा शहर में तेज अंधड़ और झमाझम बारिश शुरू हुई. करीब दो घंटे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही. जिससे शहर का माहौल ठंडा और खुशनुमा हो गया. दोपहर दो बजे तक बादल छाए रहे. फिर तीन बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ.

तापमान में गिरावट, बच्चों ने उठाया बारिश का आनंद

बारिश के बाद अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरकर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की रफ्तार करीब 13 किमी प्रति घंटे रही. शाम पांच बजे तक कोटा शहर में 4.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई. बच्चों और युवाओं ने सीजन की पहली बारिश का भरपूर लुत्फ उठाया.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

स्टेशन क्षेत्र की दुकानों में घुसा पानी

बारिश के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई. स्टेशन और अन्य निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया. कई दुकानों में पानी घुस गया. जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा. सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ. मोडक स्टेशन और रामगंजमंडी में तीन इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं सुकेत कस्बे में करीब चार घंटे में तीन इंच से अधिक वर्षा हुई.

खेतों में रखी प्याज की फसल तबाह

झालावाड़ और झालरापाटन में मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे से सुबह आठ बजे तक करीब सवा तीन इंच बारिश हुई. इस बारिश ने कई जगहों पर प्याज की फसल को नुकसान पहुंचाया, जो खेतों में पहले से कटकर रखी हुई थी. कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. हालांकि किसानों के चेहरों पर राहत दिखी. क्योंकि अब वे खेती की तैयारी में लग गए हैं.

बूंदी में तेज हवाओं के साथ बरसात

बूंदी शहर और आसपास के क्षेत्रों में भी मंगलवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक मौसम बदला और सड़कों पर पानी बहने लगा. रामगंजबालाजी, केशवरायपाटन, भंड़ेडा और खटकड़ सहित कई जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ अब भी सक्रिय है और पंजाब व आसपास के क्षेत्रों में मध्य वायुमंडलीय परिसंचरण तंत्र के रूप में कार्य कर रहा है. 4 और 5 जून को कोटा, जयपुर, भरतपुर जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. 6 जून से पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क हो सकता है और तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े