यूपी के इस शहर को मिलेंगे 50 हजार करोड़, ब‍िछेगा सड़कों का जाल और एल‍ीवेटेड रोड का होगा निर्माण UP Masterplan 2025

UP Masterplan 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर शहर को स्मार्ट और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक मेगा मास्टरप्लान तैयार किया है. इस योजना के तहत शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, एलीवेटेड रोड, रिवर फ्रंट, वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे. इस परियोजना की कुल लागत 50,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए कानपुर, मेरठ और मथुरा का चयन किया गया है और परियोजना पर अमल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में किया जाएगा.

केडीए बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले

142वीं केडीए बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त विजयेन्द्र पांडियन ने बताया कि जल्द ही कई महत्वपूर्ण कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे. न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत मैनावती मार्ग से गंगा बैराज और सिंहपुर को जोड़ने के लिए दो 800-800 मीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इस कार्य पर करीब ₹40 करोड़ खर्च होंगे. बाटनिकल गार्डन में चार माह में वॉकिंग पाथवे का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

बिठूर को मिलेगा पर्यटन हब का दर्जा

बिठूर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. वहीं गंगा बैराज से जाजमऊ तक 11.5 किलोमीटर लंबा गंगा रिवर फ्रंट पटना की तर्ज पर ₹400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा. इसके अलावा नारामऊ में नॉलेज पार्क, भीमसेन में मेडिसिटी पार्क और एमएसएमई पार्क जैसी परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं. ये सभी क्षेत्र भविष्य में औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों के रूप में उभर सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

एलीवेटेड रोड और रिंग रोड पर तेजी से काम

जाम से निजात दिलाने के लिए कई बड़े एलीवेटेड रोड प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू होगा. इनमें शामिल हैं:

  • नरोना चौराहा से किदवई नगर तक ₹750 करोड़ की लागत से फोरलेन एलीवेटेड रोड
  • मर्चेंट चैंबर से फूलबाग तक तीन किलोमीटर लंबी ₹300 करोड़ की एलीवेटेड सड़क
  • भौंती से मंधना तक 8.9 किलोमीटर लंबी सड़क, जो 75 मीटर चौड़ी होगी – ₹400 करोड़
  • बिनगवां से अर्रा तक आठ किलोमीटर और बर्रा विश्व बैंक में फोरलेन सड़क – ₹55 करोड़
  • भौंती से अरमापुर तक छह किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण – ₹31 करोड़
  • कानपुर देहात में आगरा NH को झांसी रोड NH से जोड़ने वाली 5 किमी सड़क – ₹105 करोड़

न्यू कानपुर सिटी योजना 15 अगस्त से होगी लॉन्च

न्यू कानपुर सिटी योजना को 15 अगस्त से लॉन्च किया जाएगा. पहले जहां 1,400 भूखंड प्रस्तावित थे, अब 1,793 प्लॉट्स की व्यवस्था की गई है. संशोधित लेआउट को केडीए बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है. फिलहाल रेट तय नहीं है. लेकिन सूत्रों के अनुसार ₹30,000 प्रति वर्ग मीटर के आसपास कीमत रह सकती है.

केडीए फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत

केडीए द्वारा अपनी 12 आवासीय योजनाओं में उपलब्ध 6,000 फ्लैट्स की कीमतों को इस वित्तीय वर्ष में नहीं बढ़ाया जाएगा. पिछले चार वर्षों से यह दरें फ्रीज हैं. जिससे मिडिल क्लास और निम्न आय वर्ग को बड़ा फायदा होगा.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

बजट और आगे की कार्ययोजना

इस बार केडीए ने ₹14,600 करोड़ का बजट पास किया है. जबकि पिछले वर्ष का बजट ₹13,430 करोड़ था. सभी 15 प्रस्तावों को बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. अगले हफ्ते यह पूरी कार्ययोजना मुख्यमंत्री के सामने पेश की जाएगी. जिसके बाद प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिलते ही जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े