इस हफ्तें 3 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, जल्दी से निपटा ले बैंक से जुड़े काम Bank Holidays

Bank Holidays: जून 2025 का दूसरा सप्ताह बैंक ग्राहकों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आया है. इस सप्ताह देश के कुछ हिस्सों में तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार यह छुट्टियां संत गुरु कबीर जयंती और सप्ताहांत की वजह से होंगी.

11 जून को शिमला और गंगटोक में बैंक बंद

बुधवार 11 जून 2025 को शिमला (हिमाचल प्रदेश) और गंगटोक (सिक्किम) में संत कबीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. यह पर्व ज्येष्ठ पूर्णिमा को मनाया जाता है और संत कबीरदास की शिक्षाओं व उनके योगदान का स्मरण करता है. यह क्षेत्रीय अवकाश है. इसलिए सभी राज्यों में लागू नहीं होगा. लेकिन इन दो शहरों में सार्वजनिक और निजी बैंक बंद रहेंगे.

14 जून को देशभर में बैंक रहेंगे बंद

शनिवार 14 जून 2025 को पूरे देश में बैंक दूसरे शनिवार के कारण बंद रहेंगे. RBI नियमों के अनुसार भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. ऐसे में यह दिन पूरे भारत में बैंकिंग सेवाओं के लिए अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

15 जून को रविवार, देशभर में बैंक अवकाश

रविवार 15 जून 2025 को भी सभी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि रविवार को भारत में साप्ताहिक छुट्टी रहती है. इस तरह 11 से 15 जून के बीच कुल तीन दिन बैंक नहीं खुलेंगे. जिससे बैंकिंग से जुड़े जरूरी कार्यों पर असर पड़ सकता है.

सप्ताहांत की छुट्टियों से पहले निपटा लें जरूरी काम

अगर आपके पास कोई भी बैंक से संबंधित जरूरी कार्य है. जैसे कि चेक क्लियरेंस, कैश डिपॉजिट, ड्राफ्ट या बैंक विजिट, तो उसे 10 जून (मंगलवार) या फिर 13 जून (गुरुवार) तक पूरा कर लें, ताकि अवकाश के दौरान परेशानी न हो.

जून 2025 में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनअवसर/कारणप्रभावित राज्य
11 जून 2025बुधवारसंत गुरु कबीर जयंती / सागा दावाशिमला, गंगटोक
14 जून 2025शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में
15 जून 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
22 जून 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
27 जून 2025शुक्रवाररथ यात्रा / कांगओडिशा, मणिपुर
29 जून 2025रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
30 जून 2025सोमवाररेमना नीमिजोरम

बैंकिंग सेवाओं के लिए डिजिटल विकल्प रखें तैयार

इन छुट्टियों के दौरान भले ही शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन आप बैंकिंग कार्यों के लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM आदि का उपयोग कर सकते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहती हैं. जिससे आपको नकद निकासी, बैलेंस चेक और पैसे ट्रांसफर करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

क्षेत्रीय अवकाशों पर भी रखें नजर

भारत में बैंक अवकाश राज्यवार अलग-अलग हो सकते हैं. ये राजकीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और क्षेत्रीय परंपराओं पर निर्भर करते हैं. इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने शहर या राज्य की बैंक शाखा से छुट्टियों की पुष्टि कर लें.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े