कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, इस कारण 11 जून को बैंक छुट्टी का हुआ ऐलान Bank Holidays

Bank Holidays: जून का दूसरा सप्ताह शुरू हो गया है. इस सप्ताह में भी बैंकों छुट्टियां आ रही है. भारतीय​ रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक संत गुरु कबीर जयंती और सप्ताहांत के कारण भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह तीन दिन बैंक बंद रहेंंगे. अगर आपको भी बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो समय रहते निपटा लीजिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है.

11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती पर बैंक अवकाश

शिमला और गंगटोक में बैंक 11 जून, 2025 को संत गुरु कबीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे. यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जो जून में पड़ता है. संत कबीर दास के जीवन और शिक्षाओं को याद करने के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है.

14 जून (शनिवार) – महीने का दूसरा शनिवार

14 जून को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है. RBI के नियमों के अनुसार बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो इस दिन योजना न बनाएं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

15 जून (रविवार) – नियमित साप्ताहिक अवकाश

हर रविवार की तरह, 15 जून को भी देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. इस तरह शिमला और गंगटक में 11 से 15 जून तक तीन दिन लगातार बैंक सेवाएं प्रभावित होंगी.

जून 2025 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

  • 11 जून (बुधवार) – संत गुरु कबीर जयंती (हिमाचल प्रदेश और सिक्किम)
  • 14 जून (शनिवार) – दूसरा शनिवार (पूरे भारत में)
  • 15 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा (ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद)
  • 29 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
  • 30 जून (सोमवार) – रेमना नी (मिजोरम में बैंक बंद)

बैंक अवकाश कैसे तय होते हैं?

भारत में बैंक अवकाश राज्यों के अनुसार अलग-अलग होते हैं. RBI इन्हें तीन श्रेणियों में बांटता है:

  • राष्ट्रीय अवकाश – जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस.
  • राज्य-विशेष अवकाश – जैसे संत कबीर जयंती, रथ यात्रा.
  • साप्ताहिक और मासिक अवकाश – जैसे रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार.

क्या बैंक अवकाश में ATM और ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी?

हाँ! बैंक अवकाश के दिन भी ATM, ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं. लेकिन, चेक क्लीयरिंग, लोन प्रोसेसिंग और कैश डिपॉजिट/विड्रॉल जैसे काम नहीं होंगे.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े