जुलाई में लगातार 3 दिन बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की जुलाई महीने की बैंक छुट्टी लिस्ट Bank Holidays July 2025

Bank Holidays July 2025: अगर जुलाई महीने में आपको बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम निपटाने हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जुलाई 2025 की बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है।

हालांकि आजकल डिजिटल बैंकिंग से अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। लेकिन कई सेवाएं अब भी ऐसी हैं। जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना जरूरी होता है जैसे लोन संबंधी दस्तावेज, चेकबुक इश्यू, बड़ा कैश जमा करना या खाता संबंधी शिकायतें। ऐसे में जरूरी है कि आप छुट्टियों की सही जानकारी पहले से ले लें, ताकि बैंक जाकर निराश न लौटना पड़े।

जुलाई में पूरे 13 दिन बैंक बंद रहेंगे

RBI की अधिसूचना के अनुसार जुलाई 2025 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इनमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तो शामिल हैं ही साथ ही कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों और आयोजनों के चलते भी छुट्टियां रहेंगी। इन छुट्टियों को ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत मंजूरी दी गई है, जो राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती हैं।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

RBI की ओर से जारी जुलाई 2025 की बैंक छुट्टियों की सूची

तारीखछुट्टी का कारणप्रभावित क्षेत्र
3 जुलाई (गुरुवार)खर्ची पूजाअगरतला
5 जुलाई (शनिवार)गुरु हरगोविंद जी जयंतीजम्मू-कश्मीर
6 जुलाई (रविवार)सार्वजनिक अवकाशपूरे भारत में
12 जुलाई (शनिवार)दूसरा शनिवारपूरे भारत में
13 जुलाई (रविवार)सार्वजनिक अवकाशपूरे भारत में
14 जुलाई (सोमवार)बेह दीन्खलामशिलॉन्ग
16 जुलाई (बुधवार)हरेलादेहरादून
17 जुलाई (गुरुवार)यू तिरोत सिंह पुण्यतिथिशिलॉन्ग
19 जुलाई (शनिवार)केर पूजाअगरतला
20 जुलाई (रविवार)सार्वजनिक अवकाशपूरे भारत में
26 जुलाई (शनिवार)चौथा शनिवारपूरे भारत में
27 जुलाई (रविवार)सार्वजनिक अवकाशपूरे भारत में
28 जुलाई (सोमवार)द्रुक्पा त्से-जीगंगटोक

छुट्टी के दौरान कौन सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू?

ब्रांच बंद होने के बावजूद आपकी अधिकांश डिजिटल सेवाएं पूरी तरह सक्रिय रहेंगी।

  • Net Banking, Mobile Banking, UPI, ATM सेवाएं और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कोई असर नहीं होगा।
  • लेकिन NEFT, RTGS, और चेक क्लियरेंस जैसी ब्रांच आधारित सेवाओं में देरी संभव है।

बैंक की छुट्टियों के दौरान क्या रखें ध्यान में?

  • बैंक विजिट से पहले छुट्टियों की लिस्ट चेक करें। खासकर अगर आप किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हों।
  • स्थानीय छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए नकदी की व्यवस्था पहले कर लें।
  • ATM से कैश निकालने की योजना समय से बनाएं। ताकि लंबे वीकेंड पर असुविधा न हो।
  • अगर जरूरी काम है तो उसे पहले हफ्ते में ही निपटा लें। खासकर शिलॉन्ग, अगरतला, देहरादून, गंगटोक जैसे प्रभावित क्षेत्रों में।

जुलाई में छुट्टियों का असर किस पर पड़ेगा?

  • नए खाता खुलवाने या KYC अपडेट जैसे कार्य आगे बढ़ सकते हैं।
  • छोटे व्यापारियों को कैश जमा/निकासी में दिक्कत हो सकती है।
  • लोन संबंधी आवेदन और खाता स्थानांतरण जैसे कार्य देरी से हो सकते हैं।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े