12,13 और 14 जुलाई की बैंक छुट्टी घोषित, इन राज्यों में बंद रहेंगे सभी बैंक Bank Holiday Alert

Bank

Bank Holiday Alert: अगर आप जुलाई 2025 में बैंक से जुड़े किसी जरूरी काम की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह खबर जरूर पढ़नी चाहिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार जुलाई में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं. ऐसे में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है, जैसे कि चेक क्लियर कराना, लोन डॉक्यूमेंट जमा करना या नकद निकासी, तो अभी से अपनी योजना बना लें. ताकि अवकाश की वजह से कोई काम न रुके.

हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को रहेगा बैंक बंद

आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक, देशभर के बैंक हर रविवार को साप्ताहिक अवकाश और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. जुलाई महीने में ये तारीखें होंगी:

  • 6 जुलाई: रविवार
  • 12 जुलाई: दूसरा शनिवार
  • 13 जुलाई: रविवार
  • 20 जुलाई: रविवार
  • 26 जुलाई: चौथा शनिवार
  • 27 जुलाई: रविवार

क्षेत्रीय त्योहारों पर भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

जुलाई में केवल साप्ताहिक छुट्टियां ही नहीं. बल्कि कई राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों की वजह से भी बैंकों में अवकाश रहेगा. आइए जानें किस दिन किस राज्य में बैंक नहीं खुलेंगे:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • 3 जुलाई: अगरतला में खर्ची पूजा के चलते सभी बैंक बंद
  • 5 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी के जन्मदिवस पर कई राज्यों में बैंक अवकाश
  • 14 जुलाई: बेह डेन्खलाम के अवसर पर छुट्टी
  • 16 जुलाई: हरेला पर्व की छुट्टी उत्तराखंड और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में
  • 17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलांग में बैंक बंद
  • 19 जुलाई: अगरतला में केर पूजा की छुट्टी
  • 28 जुलाई: गंगटोक में द्रुक्पा त्शे-जी के चलते बैंक बंद

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

यह राहत की बात है कि भले ही बैंक की ब्रांच फिजिकली बंद रहें. लेकिन नेट बैंकिंग, UPI, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी. यानी आप डिजिटल माध्यम से अपने फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, या बैलेन्स चेक जैसे काम आसानी से कर सकते हैं.

बैंक से जुड़े कामों की पहले से करें प्लानिंग

जुलाई में छुट्टियों की संख्या को देखते हुए बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से ही अपने काम की योजना बना लें. यदि किसी डॉक्यूमेंट की हार्ड कॉपी जमा करनी है या फिर कोई कैश ट्रांजैक्शन करना है, तो अवकाश से पहले निपटा लें.

जुलाई 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखअवकाश का कारण / स्थान
3 जुलाईखर्ची पूजा – अगरतला
5 जुलाईगुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन
6 जुलाईरविवार
12 जुलाईदूसरा शनिवार
13 जुलाईरविवार
14 जुलाईबेह डेन्खलाम
16 जुलाईहरेला पर्व
17 जुलाईयू तिरोत सिंह पुण्यतिथि – शिलांग
19 जुलाईकेर पूजा – अगरतला
20 जुलाईरविवार
26 जुलाईचौथा शनिवार
27 जुलाईरविवार
28 जुलाईद्रुक्पा त्शे-जी – गंगटोक

क्या आपका बैंक अवकाश सूची में शामिल है?

आपके राज्य में बैंक बंद रहेगा या नहीं, यह जानने के लिए आप:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • या फिर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट / मोबाइल ऐप पर अपडेट देख सकते हैं
  • आरबीआई की वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची देख सकते हैं
  • अपने स्थानीय बैंक शाखा से संपर्क कर सकते हैं

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े