12,13,14,16 और 17 जुलाई को बंद रहेंगे बैंक, जुलाई महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी Bank Holidays 2025

Bank Holidays 2025: आज के समय में भले ही बैंकिंग सेवाएं डिजिटल हो गई हैं। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे कार्य हैं। जिनके लिए बैंक शाखा में जाना जरूरी होता है। जैसे लोन से जुड़े दस्तावेज, बड़ी रकम जमा/निकासी, चेकबुक जारी करवाना आदि। ऐसे में यदि जुलाई 2025 में आपका कोई जरूरी बैंक कार्य है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम हो सकती है। कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक जाएं और वहां छुट्टी के कारण ताला लटका मिले।

RBI ने जारी की बैंक छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2025 के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इस सूची में राज्यवार त्योहारों, क्षेत्रीय पर्वों, और नियमित वीकेंड्स को ध्यान में रखते हुए 13 दिन की छुट्टियों का जिक्र किया गया है। इनमें रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

जुलाई 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट

तारीखकारणजोन/राज्य
3 जुलाईखर्ची पूजाअगरतला
5 जुलाईगुरु हरगोविंद जी जयंतीजम्मू-कश्मीर
6 जुलाईरविवारसभी राज्यों में
12 जुलाईदूसरा शनिवारसभी राज्यों में
13 जुलाईरविवारसभी राज्यों में
14 जुलाईबेह दीन्खलामशिलॉन्ग
16 जुलाईहरेलादेहरादून
17 जुलाईयू तिरोत सिंह पुण्यतिथिशिलॉन्ग
19 जुलाईकेर पूजाअगरतला
20 जुलाईरविवारसभी राज्यों में
26 जुलाईचौथा शनिवारसभी राज्यों में
27 जुलाईरविवारसभी राज्यों में
28 जुलाईद्रुक्पा त्से-जीगंगटोक

छुट्टी के दौरान क्या रहेगा चालू और क्या नहीं?

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं, जैसे UPI, IMPS, Mobile Banking, ATM और नेट बैंकिंग पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। फिर भी कुछ सेवाओं जैसे:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • चेक क्लीयरेंस
  • RTGS/NEFT ट्रांजैक्शन
    इनमें कुछ देरी हो सकती है। इसलिए ऐसे काम पहले ही निपटा लेना बेहतर रहेगा।

ATM से कैश निकालने में न हो दिक्कत

यदि आप उन राज्यों में रहते हैं जहां लगातार दो या तीन दिन की छुट्टी पड़ रही है, तो बेहतर होगा कि:

  • किसी इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए डिजिटल विकल्पों को एक्टिव रखें
  • समय रहते ATM से नकदी निकाल लें
  • बिल पेमेंट और जरूरी ट्रांजैक्शन छुट्टियों से पहले ही कर लें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े