Electricity Department Action: हरियाणा के जींद जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त अभियान छेड़ा है. हाल ही में हुए अभियान में कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और मन्ना माजरा गांव के बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई. करीब 30 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए. जबकि ₹70,000 की बकाया राशि की वसूली भी मौके पर की गई.
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुआ अभियान
यह चेकिंग अभियान बुधवार को अधिशासी अभियंता (चतुर्थ) जयप्रकाश गौतम और एसडीओ (प्रथम) अमित कुमार शाक्य के निर्देश पर चलाया गया. 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कंडेला पर तैनात अवर अभियंता साजिद अली के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न गांवों में छापा मार कार्रवाई की.
इन गांवों में की गई कार्रवाई
ऊर्जा निगम की टीम ने गांव कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और मन्ना माजरा में बकायेदारों की सूची तैयार कर घर-घर जाकर कनेक्शन की जांच की. इस दौरान जिन उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बिजली बिल बकाया था. उनके कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए. कुल मिलाकर 30 कनेक्शन काटे गए और ₹70,000 की राशि की वसूली भी मौके पर की गई.
दो करोड़ से अधिक की बकाया राशि
अवर अभियंता साजिद अली ने जानकारी दी कि इन गांवों में लाइन लॉस काफी अधिक हो गया है. जिसके कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में करीब दो करोड़ रुपये का बकाया है, जो लंबे समय से वसूली के इंतजार में था. इस अभियान का उद्देश्य बकायेदारों पर दबाव बनाकर वसूली सुनिश्चित करना है.
यह कार्रवाई रहेगी जारी, बकायेदारों को चेतावनी
ऊर्जा निगम ने साफ कर दिया है कि यह अभियान एक दिन का नहीं है. बल्कि यह लगातार जारी रहने वाला अभियान है. बकायेदार उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिलों का भुगतान करें, अन्यथा उनके कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं. इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं ने अनधिकृत रूप से बिजली का इस्तेमाल किया है. उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
लाइन लॉस को कम करना ऊर्जा निगम की प्राथमिकता
ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बिना भुगतान बिजली का उपयोग, लाइन लॉस को बढ़ाता है. जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान होता है. इस अभियान के माध्यम से न सिर्फ बकाया वसूली की जा रही है. बल्कि बिजली की चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने की भी कोशिश की जा रही है.
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
ऊर्जा विभाग ने संकेत दिए हैं कि ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी. जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक है या जहां बिल भुगतान में नियमितता नहीं है. वहां हर सप्ताह चेकिंग टीमें भेजी जाएंगी. बिना भुगतान के कनेक्शन, ओवरलोडिंग, अवैध कनेक्शन आदि मामलों की कड़ी निगरानी के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी.
आमजन से की गई अपील
ऊर्जा निगम ने आमजन से अपील की है कि बिजली बिल समय पर जमा करें और अगर कोई तकनीकी या बिल से जुड़ी समस्या है, तो निकटतम बिजली कार्यालय में संपर्क करें. किसी भी तरह की बिजली चोरी या अवैध कनेक्शन की सूचना निगम को दी जा सकती है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समान और सुचारु सेवा मिल सके.