25 रूपए में भारत दर्शन करने का मौका, सालभर में केवल एकबार ही चलती है ये ट्रेन Cheap Train Tour

Cheap Train Tour: अगर आप कम खर्च में देश घूमने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए जागृति एक्सप्रेस एक सुनहरा मौका लेकर आई है. मात्र ₹25 के शुल्क में 800 किलोमीटर लंबा सफर और देशभर के प्रमुख स्थलों की यात्रा, सुनकर यह सपना जैसा लगता है लेकिन यह हकीकत है.

क्या है जागृति यात्रा?

जागृति यात्रा एक विशेष ट्रेन सेवा है. जिसका उद्देश्य है – ‘उद्यम के जरिए भारत का निर्माण’. यह ट्रेन हर साल केवल एक बार चलती है और इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से चुने गए 500 युवाओं को शामिल किया जाता है. यह ट्रेन पिछले 16 वर्षों से युवाओं को एक साथ लाकर उन्हें आंत्रप्रेन्योरशिप, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने का काम कर रही है.

₹25 में यात्रा कैसे संभव?

इस यात्रा की कीमत प्रतीकात्मक ₹25 रखी गई है। ताकि देश के युवा आर्थिक कारणों से पीछे न रहें. हालांकि ट्रेन की वास्तविक लागत काफी अधिक होती है. लेकिन इसे निजी संस्थाएं और कॉरपोरेट प्रायोजक वहन करते हैं.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

यात्रा की अवधि और दूरी

जागृति एक्सप्रेस 15 दिन में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करती है. इस दौरान यात्री देश के विभिन्न उद्योगों, स्टार्टअप्स, सामाजिक संगठनों और सफल उद्यमियों से मिलते हैं. यात्रियों को प्रेरणादायक कहानियों और मार्गदर्शन के साथ-साथ जीवन के कई अहम पाठ भी सिखाए जाते हैं.

किसे मिलती है यात्रा की अनुमति?

इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए कुछ निर्धारित मानदंड हैं:

  • आयु सीमा: केवल 21 से 27 वर्ष के युवाओं को इस यात्रा में भाग लेने की अनुमति है.
  • चयन प्रक्रिया: इच्छुक यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण और चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है.
  • पात्रता: चयन में शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता को प्राथमिकता दी जाती है.

बुकिंग कैसे करें?

इस ट्रेन की यात्रा के लिए बुकिंग मई महीने से शुरू हो जाती है. इच्छुक युवा www.jagritiyatra.com पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • आवेदन की अंतिम तिथि: इस साल के लिए 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है.
  • यात्रा की शुरुआत: 7 नवंबर 2025
  • यात्रा समाप्ति: 22 नवंबर 2025

किन स्थानों से गुजरती है जागृति एक्सप्रेस?

यह ट्रेन अपनी यात्रा दिल्ली से शुरू करती है और इसका पहला ठहराव अहमदाबाद होता है. इसके बाद मुंबई, बेंगलुरु, मदुरई, ओडिशा, मध्य भारत जैसे प्रमुख स्थानों से होती हुई यह ट्रेन फिर दिल्ली लौट आती है. इस दौरान यात्रियों को तीर्थ, पर्यटन और नवाचार केंद्रों की जानकारी दी जाती है.

यात्रा का उद्देश्य और लाभ

जागृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य है युवाओं को प्रेरित करना, उद्यमिता की समझ देना, समाज निर्माण में भागीदारी, देश की विविधता और संस्कृति से परिचय कराना. इस यात्रा से जुड़े लोग न केवल भारत के कोने-कोने को देखते हैं. बल्कि सैकड़ों नए विचार, संपर्क और अनुभव लेकर लौटते हैं। जो भविष्य में उन्हें एक सफल नागरिक बनाने में मदद करते हैं.

जागृति यात्रा क्यों है खास?

  • सिर्फ ट्रेन यात्रा नहीं, यह एक सीखने का मंच है
  • देश के सबसे होनहार युवाओं के साथ नेटवर्किंग
  • भारत की असल तस्वीर को करीब से देखने का अवसर
  • प्रशिक्षकों से मार्गदर्शन और प्रेरणा

ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • विशेष कोच और साफ-सुथरे डिब्बे
  • सुरक्षा और मेडिकल सहायता
  • खान-पान की संपूर्ण व्यवस्था
  • व्याख्यान, कार्यशाला और टीम गतिविधियां

यात्रा के अनुभव

पूर्व यात्रियों के अनुसार “यह ट्रेन सिर्फ यात्रा नहीं थी, यह जीवन बदल देने वाला अनुभव था.” “मुझे भारत की वास्तविकता और उद्यमिता का मूल्य इसी यात्रा में समझ आया.”

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े