1 जुलाई से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट बुक करने से पहले करना ये काम IRCTC Ticket Booking Rules 2025

IRCTC Ticket Booking Rules 2025: 1 जुलाई 2025 से रेल यात्रियों के लिए कई नए नियम लागू हो गए हैं। जिनका सीधा असर तत्काल टिकट बुकिंग और IRCTC खाते की सुरक्षा पर पड़ेगा। खासकर यदि आपका आधार नंबर IRCTC अकाउंट से लिंक नहीं है या आपका मोबाइल नंबर बंद है, तो आप ट्रेन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इन बदलावों का मकसद यात्रियों की पहचान को प्रमाणित करना और धोखाधड़ी से बचाव करना है।

बिना आधार लिंक के नहीं मिलेगी टिकट

अब IRCTC अकाउंट से आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं, आधार वेरिफिकेशन के लिए OTP उसी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा है। यदि वह नंबर बंद है, तो OTP नहीं आएगा और टिकट बुकिंग असफल हो जाएगी।

फोन नंबर से जुड़ी सबसे आम गलती

लोग अक्सर अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को रिचार्ज कराना भूल जाते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से वह नंबर अस्थायी रूप से बंद हो सकता है या कंपनी उसे किसी अन्य ग्राहक को अलॉट कर सकती है। अगर यही नंबर आपके IRCTC, बैंक और आधार से जुड़ा है, तो OTP प्राप्त नहीं होगा। ऐसे में आप IRCTC अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएंगे और टिकट भी नहीं बुक हो सकेगा।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

तत्काल टिकट बुकिंग पर सीधा असर

तत्काल टिकट बुक करने की प्रक्रिया बहुत सीमित समय में पूरी करनी होती है। जिसमें OTP वेरिफिकेशन सबसे जरूरी चरण है। यदि आधार लिंक नंबर बंद है, तो OTP नहीं मिलेगा और बुकिंग फेल हो जाएगी। इसका मतलब है कि आप मौके पर टिकट नहीं ले पाएंगे और आपकी यात्रा अधर में रह सकती है।

इस गलती से कैसे बचें?

इस परेशानी से बचने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाएं:

  • आधार से लिंक नंबर को हमेशा एक्टिव रखें।
  • यदि नंबर बंद है, तो तुरंत रिचार्ज करवाकर चालू कराएं।
  • हर कुछ महीने में उस नंबर को न्यूनतम राशि से रिचार्ज जरूर करते रहें, ताकि वह नंबर बंद न हो।
  • अगर आप अब वह नंबर इस्तेमाल नहीं करते, तो आधार में नया, एक्टिव नंबर अपडेट कराएं।

नंबर बदलना क्यों है जरूरी?

यदि आपका आधार से जुड़ा पुराना नंबर अब आपके पास नहीं है या वह बंद हो गया है, तो आपको UIDAI पोर्टल या नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहिए। यह प्रक्रिया थोड़ी समय ले सकती है। लेकिन इसके बिना आप न केवल टिकट बुकिंग। बल्कि सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं और सब्सिडी जैसे कई जरूरी कामों से भी वंचित रह सकते हैं।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

मोबाइल नंबर की सक्रियता क्यों है जरूरी?

OTP आधारित सेवाएं जैसे IRCTC लॉगिन, टिकट बुकिंग, बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिलॉकर, सब्सिडी क्लेम आदि सभी आधार से लिंक नंबर पर OTP भेजती हैं। ऐसे में मोबाइल नंबर की सक्रियता आपकी डिजिटल पहचान का आधार बन जाती है। इसीलिए जरूरी है कि यह नंबर हमेशा चालू और आपके नियंत्रण में रहे।

नए नियमों से किसे सबसे ज्यादा फायदा?

रेलवे के इस कदम से टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी। साथ ही फर्जी बुकिंग और दलालों पर भी रोक लगेगी। यात्रियों को आसान और विश्वसनीय सेवा मिलेगी। लेकिन इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल नंबर और आधार विवरण को अपडेट रखना जरूरी होगा।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े