Train Coach Booking: भारत में ट्रेन यात्रा लोगों की पहली पसंद रही है. अक्सर लोग समूह यात्रा, शादी समारोह या धार्मिक यात्राओं के लिए पूरे कोच या कभी-कभी पूरी ट्रेन बुक करना चाहते हैं. लेकिन बहुत से लोग इस प्रक्रिया को लेकर भ्रमित रहते हैं. आइए जानते हैं IRCTC के जरिए फुल ट्रेन या कोच बुकिंग का पूरा तरीका, जरूरी शर्तें और शुल्क.
कहां से करें फुल ट्रेन या कोच बुकिंग?
यदि आप ट्रेन का पूरा कोच या पूरी ट्रेन बुक करना चाहते हैं, तो आपको ftr.irctc.co.in वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से आप अपनी योजना के अनुसार बुकिंग कर सकते हैं.
स्टेप-बाय-स्टेप बुकिंग प्रक्रिया:
- सबसे पहले ftr.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं.
- अपने IRCTC यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें.
- अब चुनें कि आप पूरी ट्रेन या कोच बुक करना चाहते हैं.
- यात्रा की तारीख, स्टार्टिंग स्टेशन, डेस्टिनेशन, कोच टाइप और यात्रियों की संख्या भरें.
- विवरण भरने के बाद एक रेफरेंस नंबर और रजिस्ट्रेशन अमाउंट दिखेगा.
- इस अमाउंट का भुगतान आपको 6 दिनों के अंदर करना होता है.
- भुगतान होने के बाद आपको एक FTR नंबर मिलेगा जो आपकी बुकिंग की पुष्टि करता है.
कितना देना होता है रजिस्ट्रेशन अमाउंट?
कोच बुकिंग शुल्क:
- 7 दिनों की यात्रा के लिए प्रति कोच ₹50,000 का रजिस्ट्रेशन अमाउंट लिया जाता है.
पूरी ट्रेन बुकिंग शुल्क:
- यदि आप 18 कोच की ट्रेन बुक करते हैं, तो रजिस्ट्रेशन राशि ₹9 लाख होगी.
- यदि ट्रेन में 18 से अधिक कोच होते हैं, तो प्रत्येक अतिरिक्त कोच के लिए ₹50,000 अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
- ध्यान दें कि 18 से कम कोच की बुकिंग पर भी न्यूनतम 18 कोच के बराबर शुल्क देना होता है.
कितने कोच की कर सकते हैं बुकिंग?
कोच बुकिंग:
- एक टूर प्रोग्राम में एक ट्रेन में अधिकतम 10 कोच बुक किए जा सकते हैं.
फुल ट्रेन बुकिंग:
- FTR ट्रेन बुकिंग के अंतर्गत 24 कोच बुक किए जा सकते हैं. जिसमें 2 SLR कोच अनिवार्य हैं.
- SLR यानी Seating-cum-Luggage Rake कोच ट्रेन के दोनों सिरों पर लगाए जाते हैं.
कब करें बुकिंग?
- एफटीआर रजिस्ट्रेशन यात्रा की तारीख से 6 महीने पहले से लेकर 30 दिन पहले तक किया जा सकता है.
- इसलिए अगर आपको शादी, तीर्थ यात्रा या ग्रुप ट्रिप के लिए ट्रेन चाहिए, तो समय रहते बुकिंग करना जरूरी है.
फुल ट्रेन बुकिंग क्यों है फायदेमंद?
- शादी, धार्मिक यात्रा, स्कूल ट्रिप, संगठन यात्रा आदि में एक साथ सफर करना सुरक्षित और सुविधाजनक होता है.
- इससे प्राइवेसी बनी रहती है. साथ ही ट्रेन के टाइम टेबल और हॉल्ट्स को लेकर भी विशेष सुविधा मिल सकती है.
- बुकिंग के बाद यात्रा की पूरी जिम्मेदारी रेलवे उठाता है. जिससे यात्री बेफिक्र होकर सफर कर सकते हैं.
ध्यान देने योग्य बातें
- बुकिंग राशि में कुछ हिस्से का रिफंड तभी मिलता है जब रद्दीकरण नियमों के तहत यात्रा रद्द की जाए.
- बुकिंग के दौरान दी गई जानकारी एकदम सही होनी चाहिए. क्योंकि गलत जानकारी देने पर बुकिंग रद्द हो सकती है.
- यात्रा के दौरान सभी यात्रियों को प्रमाण पत्र और पहचान पत्र साथ रखने होंगे.