Train Full Coach Booking: भारत में लंबे सफर के लिए रेलवे को सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। देश में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन जब बात आती है बड़े ग्रुप में यात्रा की, जैसे कि शादी समारोह, तीर्थ यात्रा या पारिवारिक ट्रिप, तो टिकट बुक करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे में रेलवे की ‘फुल टैरिफ रेट’ (FTR) सेवा यात्रियों को पूरी कोच या पूरी ट्रेन बुक करने की सुविधा देती है।
क्या है फुल टैरिफ रेट (FTR) सेवा?
रेलवे ने बड़े समूहों के लिए FTR सेवा शुरू की है। जिसके तहत यात्री पूरी कोच या 18 कोच तक की ट्रेन को एक साथ बुक कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो परिवार, संस्था या सामाजिक आयोजनों के लिए एक साथ यात्रा करना चाहते हैं।
कितनी पहले से कर सकते हैं बुकिंग?
IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट ftr.irctc.co.in/ftr पर जाकर यात्री 30 दिन से लेकर 6 महीने पहले तक कोच या ट्रेन बुक कर सकते हैं। इससे समय रहते पूरी यात्रा की प्लानिंग की जा सकती है।
कितना लगता है किराया?
- एक कोच बुक करने पर करीब ₹50,000 का खर्च आता है।
- अगर आप पूरी ट्रेन (18 कोच) बुक करते हैं, तो ₹9 लाख तक का चार्ज हो सकता है।
- किराये की राशि में सिक्योरिटी डिपॉजिट और फिक्स टैरिफ शामिल होते हैं।
- सिक्योरिटी अमाउंट यात्रा पूरी होने के बाद वापस कर दिया जाता है।
बुकिंग प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले ftr.irctc.co.in/ftr पर जाएं।
- वेबसाइट पर अपना यूज़र प्रोफाइल बनाएं।
- फिर अपनी यात्रा की तारीख, यात्रियों की संख्या, गंतव्य आदि जानकारी भरें।
- जानकारी भरने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर और अमाउंट मिलेगा।
- इस अमाउंट का भुगतान आपको 6 दिन के अंदर करना होगा।
- पेमेंट और डिटेल्स भरने के बाद आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी।
जरूरी बातें जो यात्रियों को ध्यान रखनी चाहिए
- बुकिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से ही की जा सकती है।
- बुकिंग की पुष्टि होने के बाद आपको सभी यात्रियों की जानकारी देना अनिवार्य होता है।
- सफर से पहले रेलवे सुरक्षा से जुड़ी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक होता है।
- अगर बुकिंग के बाद यात्रा नहीं होती, तो कुछ राशि कटौती के बाद ही रिफंड किया जाएगा।
किन अवसरों पर होती है इसकी सबसे अधिक जरूरत?
- खेल आयोजनों में टीम ट्रैवल
- शादी और बारात यात्रा
- धार्मिक यात्राएं (जैसे चार धाम यात्रा, वैष्णो देवी, काशी आदि)
- स्कूल या कॉलेज के एजुकेशनल ट्रिप
- कंपनी या संस्थाओं के वार्षिक टूर