मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू हो रही है ये नई सुविधा, यात्रियों को ट्रेन सीट में मिलेगा पसंदीदा खाना Indian Railway New Facility

Indian Railway New Facility: लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अक्सर खराब या महंगे खाने की शिकायतें होती हैं. कुछ ट्रेनों में बिना अनुमति वाले वेंडर, तो कहीं साफ-सफाई की कमी यात्रियों की चिंता का कारण बनती रही है. इन्हीं समस्याओं के समाधान के तौर पर भारतीय रेलवे ने अब मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी ई-पैंट्री सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है.

क्या है ई-पैंट्री सेवा?

ई-पैंट्री एक ऑनलाइन खाना बुकिंग सिस्टम है. जिसे IRCTC द्वारा विकसित किया गया है. इसकी मदद से यात्री अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय ही अपना पसंदीदा खाना एडवांस में ऑर्डर कर सकेंगे. यह सुविधा केवल उन्हीं मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध होगी. जिनमें पैंट्री कार पहले से मौजूद है. यात्री अपने टिकट कन्फर्म होने पर या बाद में भी वेबसाइट पर जाकर ‘बुक्ड टिकट हिस्ट्री’ सेक्शन से खाना ऑर्डर कर सकेंगे.

IRCTC की नई पहल

रेल मंत्रालय के अधीन काम करने वाली IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने यह सुविधा पहले केवल प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत और दूरंतो एक्सप्रेस के लिए दी थी. लेकिन अब यह सेवा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी चरणबद्ध रूप से शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत विवेक एक्सप्रेस से

IRCTC ने इस सुविधा का पायलट परीक्षण शुरू कर दिया है और इसके लिए भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन – विवेक एक्सप्रेस (22503/04) को चुना गया है. अगर यह सेवा सफल होती है, तो इसे अन्य 20–25 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू किया जाएगा. यह सुविधा आने वाले कुछ महीनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकती है.

ई-पैंट्री का फायदा क्या होगा?

  1. साफ और सुरक्षित खाना:
  • अब यात्रियों को रास्ते में कहीं भी अस्वच्छ या बिना अनुमति वाले वेंडरों से खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
  1. सीट पर मिलेगा खाना:
  • खाना पैंट्री कार के स्टाफ द्वारा यात्री की सीट पर ही पहुंचा दिया जाएगा.
  1. कीमत तय और पारदर्शी होगी:
  • ऑर्डर करते समय ही खाने का पूरा मेनू और दाम दिखाई देगा. जिससे ओवरचार्जिंग की शिकायतें खत्म होंगी.
  1. रेल नीर और अन्य विकल्प भी उपलब्ध:
  • आप चाहें तो साफ पैकेज्ड वाटर (रेल नीर) भी साथ में ऑर्डर कर सकते हैं.

कौन कर सकता है ई-पैंट्री सेवा का उपयोग?

जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट, RAC (Reservation Against Cancellation) या पार्शियली कन्फर्म टिकट हैं. वे इस सेवा का उपयोग कर सकते हैं. यात्री टिकट बुकिंग के दौरान या बाद में भी IRCTC की वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जाकर ई-पैंट्री से खाना ऑर्डर कर सकते हैं.

ई-पैंट्री का इस्तेमाल कैसे करें?

स्टेप बाय स्टेप तरीका:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • IRCTC की वेबसाइट पर लॉग इन करें.
  • टिकट बुक करते समय, आपको ई-पैंट्री का विकल्प दिखाई देगा.
  • खाना सेलेक्ट करें और ऑर्डर बुक करें.
  • टिकट कन्फर्म हो जाने के बाद भी, आप ‘Booked Ticket History’ में जाकर खाना ऑर्डर कर सकते हैं.
  • चुना गया खाना आपकी सीट पर समय से डिलीवर कर दिया जाएगा.

यात्रियों को मिल सकता है बेहतरीन अनुभव

रेलवे के इस फैसले से लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और भरोसे में इजाफा होगा. स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी. यात्रा का अनुभव बेहतर बनेगा. खासकर उन यात्रियों के लिए जो अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं.

आगे और ट्रेनों में विस्तार की योजना

IRCTC के अनुसार, शुरुआत में यह सुविधा 20–25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में दी जाएगी और फिर धीरे-धीरे अन्य योग्य ट्रेनों तक इसका विस्तार किया जाएगा. इससे पूरे देश में रेल यात्रियों को बेहतर कैटरिंग सुविधा मिल सकेगी.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े