इंडिया पोस्ट जीडीएस 5वीं मेरिट लिस्ट जारी, लिस्ट में चेक कर ले अपना नाम GDS 5th Merit List 2025

GDS 5th Merit List 2025: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए 5वीं मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस लिस्ट में देशभर के 23 राज्यों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। जिन्होंने आवेदन किया था। वे अब आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर PDF के रूप में मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

किन राज्यों की मेरिट लिस्ट हुई जारी?

5वीं मेरिट लिस्ट आंध्र प्रदेश, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट, राजस्थान, उत्तराखंड और तेलंगाना के लिए जारी की गई है।

ऐसे डाउनलोड करें India Post GDS 5th Merit List 2025

अगर आपने GDS भर्ती के लिए आवेदन किया था, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना नाम चेक कर सकते हैं:

यह भी पढ़े:
UGC NET Result 2025 यूजीसी नेट का रिजल्ट 2025, मोबाइल से ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट UGC NET Result 2025
  • सबसे पहले जाएं आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर
  • होमपेज पर “Shortlisted Candidates – List V” सेक्शन पर क्लिक करें
  • अब अपने राज्य या डाक सर्किल का चयन करें
  • आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें मेरिट लिस्ट होगी
  • Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करें
  • अगर आपका नाम शामिल है, तो PDF को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें

चयनित अभ्यर्थियों के लिए अगली प्रक्रिया क्या है?

अगर आपका नाम India Post GDS 5th Merit List 2025 में शामिल है, तो अब आपको Document Verification (दस्तावेज सत्यापन) की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

दस्तावेज सत्यापन

  • 10वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
    सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी सत्यापन के लिए ले जाना आवश्यक है।

मेडिकल परीक्षण

कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होता है। चयनित अभ्यर्थी सरकारी मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल से फिटनेस प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत करें।

नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग

सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letter) जारी किया जाएगा। इसमें पोस्टिंग की जगह, पद का विवरण और जॉइनिंग डेट दी जाएगी।

यह भी पढ़े:
GSEB HSC Result 2025 गुजरात बोर्ड 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, जाने पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे GSEB HSC Result 2025

प्रशिक्षण

नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को प्रारंभिक प्रशिक्षण (Initial Training) दिया जाता है। इस ट्रेनिंग के दौरान कार्य प्रणाली, जिम्मेदारियों और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भूमिकाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाती है।

किन्हें नहीं मिला चयन, क्या करें?

यदि 5वीं लिस्ट में भी आपका नाम नहीं आया है, तो घबराएं नहीं। भविष्य में और भी लिस्ट जारी हो सकती हैं या नई भर्तियों का नोटिफिकेशन आ सकता है। इसके लिए:

  • India Post की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
  • अपडेट्स के लिए मोबाइल में नोटिफिकेशन ऑन रखें
  • डाक विभाग की क्षेत्रीय वेबसाइट्स को भी चेक करते रहें

महत्वपूर्ण सुझाव

  • किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें
  • PDF डाउनलोड करने के बाद उसे तुरंत सुरक्षित करें
  • अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में है, तो जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी करें

यह भी पढ़े:
NVS Result 2025 नवोदय की नॉन-टीचिंग भर्ती का रिजल्ट जारी, देखें लिस्ट में आपका नाम है या नहीं NVS Result 2025

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े