PAN Card Status Check: अगर आप अब भी अपने पुराने PAN कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं और यह नहीं जानते कि वह सक्रिय (Active) है या नहीं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. आयकर विभाग अब ऐसे कार्डधारकों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है, जिनके PAN निष्क्रिय (Inactive) हो चुके हैं, लेकिन वे उनका उपयोग बैंकिंग, निवेश या अन्य वित्तीय गतिविधियों में कर रहे हैं.
10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है
आयकर अधिनियम की धारा 272बी के अंतर्गत यह स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति निष्क्रिय PAN कार्ड का उपयोग करता है, तो उस पर ₹10,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. यह जुर्माना तब भी लागू होगा. जब व्यक्ति अनजाने में उस PAN कार्ड का उपयोग कर रहा हो.
आधार से लिंक न होने पर PAN हो चुका है निष्क्रिय
कर विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे लोग जिन्होंने अब तक अपने PAN कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है. उनके कार्ड स्वतः इनएक्टिव हो चुके हैं. आधार से लिंकिंग की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है और विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना लिंक वाले PAN कार्ड अब वैध नहीं हैं.
पुराने PAN कार्ड का उपयोग करने पर हो सकते हैं ये नुकसान
PAN कार्ड आज के समय में सिर्फ आयकर रिटर्न दाखिल करने तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग कई बड़े वित्तीय और कानूनी कार्यों में होता है. यदि आप इनएक्टिव PAN कार्ड से कोई भी कार्य करते हैं तो न सिर्फ आपको रोक का सामना करना पड़ेगा. बल्कि आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है.
PAN कार्ड की प्रमुख उपयोगिता:
- बैंक खाता खोलना
- लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना
- शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में निवेश करना
- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री
- FD या RD निवेश करना
- बड़ी रकम का नकद लेन-देन (₹50,000 से अधिक)
कैसे जानें आपका PAN कार्ड एक्टिव है या नहीं?
यह जानने के लिए कि आपका PAN कार्ड सक्रिय है या नहीं, आप घर बैठे आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट के जरिए इसकी स्थिति जांच सकते हैं.
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
- https://www.incometax.gov.in पर जाएं
- “Verify Your PAN” विकल्प पर क्लिक करें
- मांगी गई जानकारी भरें – PAN नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर
- मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका PAN स्टेटस दिखाई देगा
यदि स्टेटस में ‘Inactive’ लिखा है, तो तुरंत आधार से लिंकिंग प्रक्रिया शुरू करें.
PAN और आधार को लिंक कैसे करें?
यदि आपने अभी तक PAN को आधार से लिंक नहीं किया है, तो इसे जल्द करें. इसके लिए आपको नीचे दिए गए किसी एक माध्यम का उपयोग करना होगा:
ऑनलाइन लिंकिंग प्रक्रिया:
- https://www.incometax.gov.in पर जाएं
- “Link Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें
- अपना PAN और आधार नंबर दर्ज करें
- OTP सत्यापन के बाद ₹1,000 की फीस का भुगतान करें
- प्रक्रिया पूरी होने पर SMS/ईमेल के माध्यम से सूचना प्राप्त होगी
SMS के जरिए लिंकिंग:
UIDPAN <स्पेस> 12-अंकों का आधार नंबर <स्पेस> 10-अंकों का PAN नंबर
उदाहरण: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F
इसे 567678 या 56161 पर भेजें
जुर्माने से कैसे बचें?
अगर आप नहीं चाहते कि आपके ऊपर ₹10,000 तक का जुर्माना लगे, तो तुरंत निम्न कार्य करें:
- बैंक, निवेश एजेंसी और अन्य संस्थानों को अपडेटेड PAN की जानकारी दें
- अपने PAN की स्थिति जांचें
- अगर इनएक्टिव है, तो आधार से लिंक करें
- भविष्य में PAN का उपयोग करने से पहले सुनिश्चित करें कि वह वैध हो