12,13,14 और 15 जून तक भारी बारिश, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. लेकिन भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अब दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 11 से 16 जून के बीच बारिश, तेज हवाएं, आंधी-तूफान और जलभराव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं. वहीं उत्तर भारत में लू और उमस भरी गर्मी का कहर अभी थमने वाला नहीं है.

दक्षिण भारत में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मॉनसून अब तेज गति से आगे बढ़ रहा है. 12 से 16 जून के बीच केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश की संभावना

कोंकण और गोवा में 13 और 14 जून को मूसलाधार बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट रहने और सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जरूरत न हो तो घरों से बाहर न निकलें.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

10 से 12 जून के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में भी गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान बिजली गिरने, पेड़ गिरने और यातायात बाधित होने की स्थितियां बन सकती हैं.

लक्षद्वीप में भी बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

13 और 14 जून को लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में मौसम और अधिक बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने बाढ़, जलभराव, ट्रैफिक जाम और अन्य आपातकालीन स्थितियों को लेकर अलर्ट जारी किया है.

किसानों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए, मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. बारिश और हवा के कारण खड़ी फसलें नष्ट होने का खतरा है. किसानों से कहा गया है कि अग्रिम उपायों और जल निकासी की व्यवस्था पहले से कर लें. ताकि नुकसान से बचा जा सके.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

मध्य भारत में भी बढ़ रही बारिश की गतिविधियां

10 और 11 जून को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी/घंटा) चल सकती हैं. वहीं 12 से 14 जून के बीच इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार और अधिक बढ़ सकती है, जो 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर भारत में नहीं मिलेगी राहत, लू से झुलसते रहेंगे कई राज्य

जहां दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर भारत के लोग अभी गर्मी की मार झेलने को मजबूर हैं. 10 से 13 जून तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू चलने की संभावना है. दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.

पूर्वी भारत में बढ़ेगी उमस भरी गर्मी

10 और 11 जून को पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में उमस भरी गर्मी (ह्यूमिड हीट) परेशान कर सकती है. इन इलाकों में अत्यधिक नमी और तापमान दोनों अधिक रहने की संभावना है, जिससे थकान, बेचैनी और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

किन राज्यों में बारिश होने की संभावना?

10-12 जून:

  • तमिलनाडु
  • पुडुचेरी
  • केरल
  • आंध्र प्रदेश
  • रायलसीमा

12-16 जून:

  • केरल
  • माहे
  • कर्नाटक

13-14 जून:

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana
  • लक्षद्वीप
  • कोंकण
  • गोवा

11-14 जून:

  • मध्य महाराष्ट्र
  • मराठवाड़ा

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े