12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IGU और कृषि विश्वविद्यालय ने एडमिशन डेट बढ़ाई HAU Hisar Admission

HAU Hisar Admission: देशभर में उच्चतर शिक्षण संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया जोरों पर है. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास कर चुके छात्र कॉलेज, विश्वविद्यालय, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों – इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) मीरपुर और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार ने भी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.

IGU मीरपुर में अब 9 जून तक होंगे आवेदन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर ने अपने पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई से बढ़ाकर 9 जून 2025 कर दी है. यह फैसला छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

इन पाठ्यक्रमों में मिल रहा है दाखिला:

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी
  • पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एम.कॉम
  • पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए

आवेदन कैसे करें:
इच्छुक छात्र www.igu.ac.in वेबसाइट पर जाकर 9 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद भरे गए आवेदन फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज संबंधित विभाग में 16 जून तक जमा कराने होंगे.

HAU हिसार ने भी बढ़ाई आवेदन तिथि

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने भी स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 9 जून 2025 कर दी है.

बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में उपलब्ध कोर्स और सीटें:

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • चार वर्षीय B.Sc. (Hons.) Agriculture – 25 सीटें
  • छह वर्षीय B.Sc. (Hons.) Agriculture – 55 सीटें
  • साथ ही MSc और PhD पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश चल रहे हैं.

प्रवेश प्रक्रिया:

  • छह वर्षीय पाठ्यक्रम में दाखिला कृषि एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा.
  • चार वर्षीय कोर्स में प्रवेश परीक्षा की मेरिट से चयन किया जाएगा.

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य वर्ग – ₹1500
  • SC, BC, EWS और दिव्यांग वर्ग – ₹375

आवेदन कहां करें:
उम्मीदवार www.hau.ac.in या www.admissions.hau.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

IGU से संबद्ध कॉलेजों में परीक्षाएं जारी

IGU से संबद्ध महाविद्यालयों में इन दिनों विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं, जो 12 जून 2025 तक समाप्त होंगी. मुख्य विषयों की परीक्षा पहले ही हो चुकी है, और अब छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने जानकारी दी कि परीक्षा समाप्त होते ही मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा. विश्वविद्यालय का प्रयास है कि जल्द परिणाम घोषित हों। जिससे छात्र बिना देरी के अगली कक्षा में दाखिला ले सकें.

छात्रों के लिए सुनहरा अवस

यदि आपने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, कॉमर्स या कृषि जैसे क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो IGU मीरपुर और HAU हिसार आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. बढ़ी हुई तिथि का लाभ उठाएं और 9 जून 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूर करें.

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े