Sukanya Samriddhi Yojana: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो. बेटियों की शिक्षा और शादी को लेकर माता-पिता की चिंताएं अधिक होती हैं. ऐसे में अगर आप भी बेटी के भविष्य के लिए एक सुरक्षित निवेश योजना की तलाश में हैं, तो भारत सरकार की ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (SSY) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इस योजना में 8.2% का वार्षिक ब्याज मिलता है, जो बाजार की अन्य सुरक्षित योजनाओं की तुलना में कहीं अधिक है.
कब और कैसे खोलें खाता?
- इस योजना में 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है.
- एक परिवार में अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाते खोले जा सकते हैं.
- खाता आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक ब्रांच में खोल सकते हैं.
निवेश की राशि और अवधि
- न्यूनतम सालाना निवेश: ₹250
- अधिकतम सालाना निवेश: ₹1.5 लाख
- निवेश की अवधि: 15 साल तक नियमित निवेश करना होता है.
- खाता बेटी के 21 वर्ष की आयु पर मैच्योर होता है. जिसके बाद संपूर्ण राशि निकाली जा सकती है.
हर महीने ₹12,500 निवेश कर पाएं 69 लाख से ज्यादा
अगर आप हर महीने ₹12,500 इस योजना में निवेश करते हैं, यानी सालाना ₹1.5 लाख, तो ब्याज दर 8.2% के अनुसार 21 वर्षों में लगभग ₹69,27,578 का फंड तैयार हो जाता है. यह राशि आपकी बेटी की उच्च शिक्षा या विवाह के समय बड़ा सहारा बन सकती है.
इनकम टैक्स में भी मिलेगी छूट
इस योजना में निवेश करने पर आपको धारा 80C के तहत इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है. साथ ही मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि और ब्याज पूरी तरह टैक्स फ्री होता है. यह योजना ईईई (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है.