स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे IAS अफसर, शिक्षा मंत्री ने दिए खास आदेश IAS Officer Class Haryana

IAS Officer Class Haryana: हरियाणा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और छात्रों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल की शुरुआत की है. इस योजना के तहत अब IAS और HCS अधिकारी स्कूलों में जाकर क्लास लेंगे और छात्रों को सफलता की राह दिखाएंगे. इस योजना को राज्य के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने लॉन्च किया है.

शिक्षा मंत्री ने सभी डीसी को लिखा पत्र

हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने इस पहल के तहत प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों (DC) को एक आधिकारिक पत्र भेजा है. इस पत्र में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर एक DC और HCS अधिकारी चार-चार स्कूलों में जाएं, छात्रों से संवाद करें और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करें. यह पहल न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाएगी. बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत करने की भावना भी प्रदान करेगी.

अधिकारियों को सौंपा गया विशेष ज़िम्मेदारी वाला रोल

सरकार का मानना है कि अधिकारियों की जिंदगी से जुड़े अनुभव और संघर्ष जब छात्र सुनेंगे, तो उन्हें प्रेरणा मिलेगी. बच्चों को बताया जाएगा कि वे भी अगर सही दिशा में मेहनत करें, तो जीवन में बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं. DC और HCS अधिकारियों को इस मिशन के तहत स्कूलों में जाकर प्रेरणात्मक भाषण देने, बच्चों से संवाद करने और उनके सपनों को आकार देने की भूमिका निभाने के लिए कहा गया है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

स्कूल में सुविधाओं का भी होगा मूल्यांकन

केवल छात्रों को प्रेरित करना ही नहीं. बल्कि स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं का मूल्यांकन भी इस योजना का अहम हिस्सा होगा. अधिकारी स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की समग्र रिपोर्ट एक निर्धारित प्रोफॉर्मा में भरकर शिक्षा विभाग को भेजेंगे. इसका मकसद यह है कि विभाग उन क्षेत्रों में जल्द से जल्द सुधार कर सके, जहां कमी पाई जाए.

शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

इस नई योजना को हरियाणा सरकार की शिक्षा सुधार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. अधिकारियों का सीधे स्कूलों से जुड़ाव छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए एक नया अनुभव और ऊर्जा का संचार करेगा. इससे शिक्षा के स्तर में सुधार की उम्मीद की जा रही है. खासकर ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के स्कूलों में.

छात्रों को मिलेगा प्रेरणा का नया स्रोत

सरकार को उम्मीद है कि जब उच्च प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारी छात्रों से बातचीत करेंगे, तो छात्र भी बड़े सपने देखने की हिम्मत जुटा पाएंगे. अधिकारी अपने अनुभवों और कठिनाइयों को साझा करेंगे जिससे बच्चों को यह समझ आएगा कि सफलता केवल मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल होती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े