कार एसी से माइलेज पर कितना पड़ेगा असर, 90 प्रतिशत ड्राइवर कर बैठते है ये गलती Car Mileage Tips

Car Mileage Tips: गर्मियों में कार से यात्रा करते समय एसी चलाना एक जरूरत बन जाती है, लेकिन इसका सीधा असर पेट्रोल की खपत और माइलेज पर पड़ता है. कई लोग इस बात से अनजान होते हैं कि लगातार AC चलाने से फ्यूल एफिशिएंसी पर कितना असर पड़ सकता है.

कार AC चालू होने पर कैसे बढ़ता है फ्यूल कंजम्पशन?

कार के एसी सिस्टम में कंप्रेसर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जो इंजन की बेल्ट से चलता है. जब आप AC चालू करते हैं, तो इंजन को कार के साथ-साथ एसी को भी पावर देना पड़ता है. जिससे पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है. यह खपत टेम्प्रेचर, कार की स्पीड और मॉडल पर निर्भर करती है.

क्या माइलेज पर सचमुच असर डालता है AC?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप छोटी दूरी की यात्रा कर रहे हैं तो AC माइलेज पर खास असर नहीं डालता. लेकिन अगर आप लंबी दूरी पर हैं और लगातार 3-4 घंटे AC चलाते हैं, तो माइलेज में 5 से 10 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है. यह गिरावट धीरे-धीरे आपकी जेब पर असर डाल सकती है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

सही तरीका अपनाएं

कार में जैसे ही AC ऑन होता है. कंप्रेसर गैस का दबाव बनाकर गर्मी को बाहर निकालता है. जिससे गाड़ी के अंदर ठंडक बनी रहती है.

बेहतर माइलेज के लिए सुझाव:

  • कार ठंडी हो जाने के बाद AC बंद कर दें
  • एसी का टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस पर रखें
  • ज्यादा ठंडा (16-18 डिग्री) रखने से फ्यूल की खपत बढ़ सकती है

AC सर्विसिंग भी है जरूरी

  • कार की एसी सर्विसिंग समय पर कराना बेहद जरूरी है.
  • रेगुलर सर्विसिंग से एसी अच्छी कूलिंग के साथ कम लोड पर चलता है. जिससे माइलेज पर असर नहीं पड़ता.
  • क्लॉग्ड फिल्टर या गंदा सिस्टम फ्यूल कंजम्पशन बढ़ाता है

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े