Hotel Room Free Items: जब आप किसी होटल में ठहरते हैं, तो वहां दी जाने वाली सुविधाएं सिर्फ ठहराव तक सीमित नहीं होतीं. कई छोटी-छोटी चीजें ऐसी होती हैं. जिन्हें आप अपने साथ घर ले जा सकते हैं. जबकि कुछ आइटम्स होटल की स्थायी संपत्ति होती हैं. जिन्हें ले जाना कानूनी रूप से गलत और दंडनीय हो सकता है. आइए जानें कि होटल में मिलने वाली कौन-सी चीजें आप बिना हिचक साथ ले जा सकते हैं और किनसे बचना चाहिए.
होटल से फ्री में ले जाने योग्य चीजें
टॉयलेटरीज (Toiletries)
होटल के बाथरूम में रखे गए शैंपू, कंडीशनर, बॉडी लोशन, हैंड सोप आदि आमतौर पर छोटे पैकेट्स में होते हैं. ये सिर्फ एक बार के उपयोग के लिए बनाए जाते हैं और यदि आपने इन्हें इस्तेमाल नहीं किया है, तो आप इन्हें अपने साथ घर ले जा सकते हैं. ये ट्रैवलिंग के दौरान काम आने वाले उपयोगी सामान होते हैं.
टी-बैग्स, कॉफी और कंडिमेंट्स
होटल के कमरे में अक्सर टी-बैग्स, कॉफी सैशे, शुगर और क्रीमर जैसे आइटम्स कॉम्प्लिमेंट्री होते हैं. इनका मतलब यही है कि चाहे आप इनका इस्तेमाल करें या न करें, ये आपके लिए फ्री होते हैं. आप इन्हें अपने बैग में डालकर घर ले जा सकते हैं.
स्टेशनरी आइटम्स (Pen, Pencil, Notepad)
यदि होटल में रखे पेन, पेंसिल या नोटपैड पर होटल का लोगो छपा है, तो वह होटल प्रमोशन का हिस्सा होता है. ऐसे स्टेशनरी आइटम्स गेस्ट्स के लिए फ्री होते हैं, और आप इन्हें बिलकुल ले जा सकते हैं.
डिस्पोजेबल स्लिपर्स (Disposable Slippers)
कई लग्जरी होटल्स में डिस्पोजेबल चप्पलें दी जाती हैं, खासकर बाथरूम में इस्तेमाल के लिए. यदि आपने इन्हें पहनने से पहले ही पैक में छोड़ दिया है, तो आप इन्हें बिना किसी हिचक के घर ले जा सकते हैं. ये आपकी अगली ट्रिप में भी काम आ सकती हैं.
सिलाई किट और शू पॉलिशिंग किट
कुछ होटल्स में आपको छोटी-छोटी इमरजेंसी किट्स जैसे कि सिलाई किट या शू पॉलिशिंग किट भी दी जाती हैं. ये भी उन आइटम्स में शामिल हैं. जिन्हें आप अपने पास रख सकते हैं, खासकर अगर आपने इनका इस्तेमाल नहीं किया है.
किन चीजों को ले जाना मना है?
हेयर ड्रायर, गाउन और तकिए
होटल के कमरे में मौजूद हेयर ड्रायर, बाथरोब (गाउन), तकिए, कंबल और बेडशीट्स होटल की स्थायी प्रॉपर्टी होती हैं. इन्हें अपने साथ ले जाना स्पष्ट रूप से चोरी माना जाएगा, और इसके लिए होटल आपसे भारी जुर्माना वसूल सकता है.
पर्दे, लैम्प और पेंटिंग्स
पर्दे, लैंप, दीवार पर लगी पेंटिंग्स या कोई भी सजावटी सामान होटल के कमरे का स्थायी हिस्सा होते हैं. इन्हें ले जाने की कोशिश करना आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को जन्म दे सकता है.
मिनी बार आइटम्स
होटल रूम में रखा मिनी बार आमतौर पर फ्री नहीं होता. इसमें रखी चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, स्नैक्स आदि बिल से अलग चार्ज किए जाते हैं. बिना सूचना के इनका सेवन करना, आपके होटल बिल को बढ़ा सकता है.
होटल आइटम्स को लेकर समझदारी क्यों जरूरी?
हर होटल के नीति नियम अलग होते हैं. कुछ होटल्स टॉयलेटरीज के बड़े पैकेट्स भी चार्जेबल रखते हैं, जबकि कुछ डिजाइनर आइटम्स पर पॉलिसी लागू करते हैं. ऐसे में यह जरूरी है कि आप रिसेप्शन से पूछकर ही कोई सामान अपने साथ ले जाएं. जिससे बाद में किसी कानूनी या आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े.