Home Remedies For Lizard: घरों में छिपकलियों का दिखना एक आम लेकिन परेशान करने वाला दृश्य है. दीवारों पर तेज़ी से दौड़ती ये प्राणी भले ही जहरीली न हों, लेकिन कई लोगों को इनसे भय या घृणा महसूस होती है. खासकर जब वे अचानक सामने आ जाएं तो डर और अधिक बढ़ जाता है. ऐसे में सवाल उठता है – क्या बिना कोई हानिकारक उपाय अपनाए. इनसे छुटकारा पाया जा सकता है? आज हम आपको कुछ बेहद कारगर और सुरक्षित घरेलू उपाय बताएंगे. जिनकी मदद से आप इन अवांछित मेहमानों को अपने घर से दूर भगा सकते हैं.
प्याज का रस
छिपकलियों को प्याज की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप इसे एक प्रभावी उपाय के तौर पर उपयोग में ला सकते हैं. इसके लिए:
- प्याज का रस निकालें और उसमें कॉटन बॉल्स को डुबो दें.
- फिर इन बॉल्स को उन स्थानों पर रखें जहां आपको छिपकलियां बार-बार दिखाई देती हैं – जैसे कोनों, खिड़कियों या दीवारों के पास.
- प्याज की तेज गंध छिपकलियों को दूर भगाने में मदद करती है.
लहसुन की गंध से भागेंगी छिपकलियां
लहसुन की तीखी गंध भी छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं होती. इसका प्रयोग इस प्रकार करें:
- लहसुन की कलियों को छीलकर सीधे उन स्थानों पर रख दें जहां छिपकली दिखती है.
- या फिर आप लहसुन को पीसकर पानी में मिलाकर उसका स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं.
- यह उपाय खासकर रसोई और स्टोररूम जैसे स्थानों में बेहद उपयोगी है.
काली मिर्च स्प्रे: तेज़ असरदार नुस्खा
काली मिर्च में मौजूद तीव्रता छिपकलियों को परेशान करती है. आप इससे एक असरदार स्प्रे बना सकते हैं:
- थोड़ी काली मिर्च लें और उसे बारीक पीस लें.
- अब इस पाउडर को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करें.
- इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें और जहां भी छिपकली दिखे, वहां इसे छिड़क दें.
इस उपाय से छिपकलियों को उस स्थान से दूर रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.
क्यों असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे?
इन सभी उपायों में एक बात सामान्य है – ये छिपकलियों की इंद्रियों को प्राकृतिक रूप से परेशान करते हैं. जिससे वे स्वतः ही उस स्थान को छोड़ने लगती हैं. इन नुस्खों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि:
- ये रासायनिक रहित और पूरी तरह सुरक्षित हैं.
- बच्चों या पालतू जानवरों के लिए हानिकारक नहीं हैं.
- ये उपाय आसान, सस्ते और घर में उपलब्ध वस्तुओं से बनाए जा सकते हैं.
और किन बातों का रखें ध्यान?
- इन घरेलू उपायों के साथ-साथ आपको कुछ अतिरिक्त बातों का भी ध्यान रखना चाहिए ताकि छिपकलियों की वापसी न हो:
- दरारों और छेदों को बंद करें. जिससे छिपकलियों को अंदर आने का रास्ता न मिले.
- घर की सफाई बनाए रखें, खासकर कोनों और किचन एरिया में.
- रात में अनावश्यक लाइट बंद करें. क्योंकि प्रकाश की ओर कीड़े आकर्षित होते हैं और कीड़ों के पीछे छिपकलियां.