हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, डायरेक्ट रोडवेज बस सेवा शुरू Haryana Roadways

Haryana Roadways: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत है. अब विभाग ने हिसार से उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी एसी बस सेवा शुरू की है. इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो अक्सर धार्मिक यात्रा पर जाते हैं लेकिन सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में परेशान होते हैं.

बस सेवा का शेड्यूल

नई बस सेवा के तहत हिसार बस स्टैंड से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रोजाना सुबह 10 बजे बस रवाना होगी. यह बस साढ़े 10 बजे हांसी, दोपहर 12 बजे जींद और 2 बजे पानीपत पहुंचेगी. इसके बाद बस शाम 5:30 बजे हरिद्वार और फिर 6:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. ऋषिकेश में रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 4:50 बजे बस वापस हिसार के लिए रवाना होगी.

यात्रा होगी किफायती, किराया जानिए

यात्रियों को इस सेवा के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana
  • हिसार से हरिद्वार का किराया – ₹450 प्रति व्यक्ति
  • हिसार से ऋषिकेश का किराया – ₹510 प्रति व्यक्ति

हिसार रोडवेज डिपो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि हिसार से हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए यात्रियों की संख्या काफी अधिक है. लेकिन अब तक कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को कठिनाई होती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए सीधी बस सेवा शुरू की गई है.

धार्मिक यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी ये बस

हरिद्वार और ऋषिकेश धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान हैं. यहां हर साल लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन और गंगा स्नान के लिए आते हैं. अब हिसार और आसपास के जिलों के लोग सीधे और सुगम तरीके से इन धार्मिक स्थलों तक पहुंच सकेंगे. इससे यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि सफर भी आरामदायक रहेगा.

पर्यटन और तीर्थ यात्राओं को मिलेगा बढ़ावा

परिवहन विभाग की यह पहल धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी. रोडवेज द्वारा शुरू की गई AC बस सेवा से लोगों को एक किफायती, सुरक्षित और तेज़ विकल्प मिल रहा है. ऐसे में आने वाले समय में अन्य शहरों से भी इस तरह की सीधी बस सेवाओं की मांग बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

हरियाणा रोडवेज की योजना

हरियाणा परिवहन विभाग राज्य के भीतर और बाहर के लोकप्रिय धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नई बस सेवाओं की योजना पर भी काम कर रहा है. इसका उद्देश्य आम जनता को बेहतर सुविधा, समय की बचत और आरामदायक यात्रा मुहैया कराना है.

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े