हिसार से शिमला के लिए डायरेक्ट AC बस शुरू, जाने बस का टाइमिंग और किराया Haryana Roadways AC Bus

Haryana Roadways AC Bus: हरियाणा परिवहन विभाग लगातार यात्रियों की यात्रा को आरामदायक और सुगम बनाने के लिए नई सेवाओं की शुरुआत कर रहा है। इसी कड़ी में अब हिसार से शिमला और गुरुग्राम रूट पर नई एसी बस सेवा शुरू की गई है। इन बसों में यात्रियों को आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और शीतल वातानुकूलित माहौल मिलेगा।

शिमला रूट पर पहली बार सीधी सरकारी AC बस

हिसार रोडवेज डिपो के इंचार्ज श्रवण कुमार ने जानकारी दी कि पहली बार हिसार से शिमला के लिए सीधी सरकारी एसी बस सेवा शुरू की गई है। पहले इस रूट पर सरकारी बस सेवा नहीं थी. जिससे लोगों को प्राइवेट या नॉन-AC बसों से यात्रा करनी पड़ती थी। अब इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को गर्मियों में काफी राहत मिलेगी।

गुरुग्राम और दिल्ली के लिए भी AC सेवा का विस्तार

हिसार से सिर्फ शिमला ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम और दिल्ली रूट पर भी एसी बसें चलाई गई हैं। लंबी दूरी की यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए इन रूट्स का चुनाव किया गया है। वर्तमान में एक बस शुरू की गई है। लेकिन यदि यात्रियों की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही तो अधिक बसें भी रूट पर चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

जानें रूटवार बस सेवा की टाइमिंग और किराया

हिसार से शिमला

  • रवानगी: सुबह 09:55 बजे
  • मार्ग: कैथल, अंबाला, चंडीगढ़ होते हुए
  • गंतव्य: शाम 7 बजे शिमला
  • वापसी: अगली सुबह 07:10 बजे शिमला से रवाना
  • हिसार आगमन: शाम 4 बजे
  • किराया: ₹758 प्रति यात्री

हिसार से गुरुग्राम

  • रवानगी: सुबह 6 बजे, गुरुग्राम आगमन: दोपहर 12 बजे
  • वापसी: गुरुग्राम से 10:40 बजे, हिसार आगमन: शाम 4:30 बजे
  • किराया: ₹299 प्रति यात्री

हिसार से चंडीगढ़

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0
  • रवानगी: सुबह 07:50 बजे, आगमन: दोपहर 12 बजे
  • किराया: ₹450 प्रति यात्री

हिसार से सिरसा

  • रवानगी: सुबह 10:40 बजे, आगमन: 12:15 बजे
  • किराया: ₹165 प्रति यात्री

17 एसी बसों का टाइम टेबल

हिसार से दिल्ली रूट पर:

  • टाइमिंग: 4:36, 6:55, 7:36, 8:08, 8:56, 9:44, 10:57, 12:08, 14:16, 16:28

हिसार से चंडीगढ़ रूट पर:

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana
  • टाइमिंग: 5:20, 7:10, 8:10, 11:20, 12:00

हिसार से शिमला:

  • टाइमिंग: सुबह 9:55 बजे

हिसार से गुरुग्राम और सिरसा:

  • टाइमिंग: सुबह 6 बजे गुरुग्राम, 10:40 बजे सिरसा

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं ये बसें

इन सभी बसों में यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक सीटिंग अरेंजमेंट, और एसी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही सफर को सुविधाजनक और समयबद्ध रखने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर और कंडक्टर की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

यात्री प्रतिक्रिया के आधार पर सेवा का होगा विस्तार

फिलहाल कुछ सीमित रूट्स पर प्रायोगिक रूप से AC बस सेवा शुरू की गई है। यदि यात्रियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो शिमला समेत अन्य रूट्स पर और भी AC बसें चलाई जाएंगी। इससे हरियाणा रोडवेज को राजस्व में वृद्धि और यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े