बिना हेल्मेट के अब नही मिलेगा पेट्रोल, डीएम ने जारी किए सख्त आदेश Traffic Rules Update

Traffic Rules Update: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पेट्रोल बेचने वाले पेट्रोल पंपों की जांच कर चालान काटा जाए, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की निगरानी के लिए एचडी कैमरे लगाने का आदेश भी जारी किया गया।

वीडियो के जरिए खुली लापरवाही की पोल

मिशिका सोसाइटी के अध्यक्ष अमित नागर ने बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पास स्थित एक पेट्रोल पंप का वीडियो दिखाया, जिसमें बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा था। इस पर डीएम ने एसपी ट्रैफिक और एआरटीओ को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुराने वाहनों को ईंधन देने पर भी रोक

डीएम ने मियाद पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने से रोकने के लिए भी कड़े निर्देश दिए। सभी पेट्रोल पंपों पर एचडीआर कैमरा लगाने की बात कही गई है ताकि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक सुधार पर सख्ती

बैठक में सड़क हादसों की संख्या में कमी पर संतोष जताते हुए, डीएम ने अभी तक ब्लैक स्पॉट का सुधार न होने पर नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने एसपी ट्रैफिक, एआरटीओ और पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

चौराहों का सौंदर्यीकरण और डिवाइडर की मरम्मत के निर्देश

नगर निगम और मेडा को शहर के 14 प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। टूटे डिवाइडरों की मरम्मत, अवैध ई-रिक्शा बंद कराने और उनके स्टैंड बनवाने जैसे फैसले लिए गए हैं।

स्कूल खुलते ही चलेगा सड़क जागरूकता अभियान

डीएम ने आदेश दिया कि स्कूल खुलते ही पूरे जनपद में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके अलावा हाईवे पर अवैध पार्किंग और शराब की दुकानों के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए भी निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

कांवड़ यात्रा को लेकर भी तैयारी

कांवड़ मार्गों को गड्ढामुक्त करने और रात में ब्लिंकर लगाने की बात कही गई। साथ ही शहर के अतिक्रमण अभियान के बाद मलबा रात में ही हटाने का निर्देश नगर निगम को दिया गया।

एक्सप्रेसवे पर दोपहिया रोकने के निर्देश

डीएम ने एसपी ट्रैफिक को गाजियाबाद के एक्सप्रेसवे पर जबरन दोपहिया चलाने वालों को रोकने का निर्देश दिया। इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेने को कहा गया।

मदद करने वालों को 25 हजार रुपये

डीएम ने राहगीर योजना के तहत नया ऐलान किया, जिसमें किसी भी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। साथ ही, उनका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

हिट एंड रन मामलों में परिजनों को मिलेगा मुआवजा

अब हिट एंड रन मामलों में मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 1.5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इससे पीड़ित परिवारों को राहत मिलेगी और लोगों को घायलों की मदद के लिए प्रेरणा भी।

अधिकारियों की मौजूदगी में तय हुई नीतियां

इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, एक्सईएन सत्येन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:
Nirvah Bhatta Yojana 2025 मजदूरों को हर हफ्ते सरकार देगी 2539 रूपए, घर बैठे ऐसे करे आवेदन Nirvah Bhatta Yojana

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े