आज हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, बढ़ती गर्मी के बीच राहतभरी खबर Haryana Monsoon Update

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली जब दोपहर के समय कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई. इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई. जिससे लोगों को राहत मिली, लेकिन उमस ने फिर से बेचैन कर दिया.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज शनिवार के लिए हरियाणा के 4 जिलों – अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं राज्य के अन्य इलाकों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा.

पूरे राज्य में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा में गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि लोगों को अत्यधिक गर्म मौसम के प्रति सावधान रहना चाहिए और जल्द राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है.

यह भी पढ़े:
Lado Lakshmi Yojana 2025 महिलाओं को प्रतिमाह सरकार देगी 2100 रूपए, आवेदन करने के लिए इन डॉक्युमेंट की पड़ेगी ज़रूरत Lado Lakshmi Yojana

इन जिलों में शुक्रवार को हुई बारिश

शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और आंशिक बारिश देखने को मिली. हालांकि इससे गर्मी में राहत जरूर मिली. लेकिन बाद में उमस ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया.

पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक धूलभरी हवाएं चलने और आंशिक बदलाव होने की संभावना है. यह स्थिति रविवार और सोमवार को भी बनी रह सकती है.

मानसून एंट्री से पहले प्री-मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 20 जून से प्री-मानसून की शुरुआत हो सकती है. इससे पहले बीच-बीच में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी. 28 जून से हरियाणा में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़े:
PM Ujjwala Yojana 2025 महिलाओं को सरकार दे रही है मुफ्त गैस सिलेंडर, इन डॉक्युमेंट को कर ले तैयार PM Ujjwala Yojana 3.0

रविवार को कहां-कहां होगी बारिश?

रविवार 16 जून को हरियाणा के 12 जिलों – पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल – में बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

सोमवार को मौसम कैसा रहेगा?

सोमवार 17 जून को 11 जिलों – मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला – में बादल और हल्की बारिश हो सकती है. शेष जिलों में मौसम सामान्य रहेगा.

मंगलवार का पूर्वानुमान – फिर बारिश की संभावना

मंगलवार 18 जून को 4 जिलों – महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल – में 50% तक बारिश की संभावना जताई गई है. अन्य जिलों में मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े:
Unmarried Pension Yojana 2025 अविवाहित पुरुष और महिलाओं को मिलेगी सरकारी पेंशन, हर महीने खाते में आएंगे 2750 रूपए Unmarried Pension Yojana

तापमान में राहत लेकिन उमस बनी रहेगी

बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस का स्तर बढ़ने से असहजता बनी रह सकती है. खासकर शहरी क्षेत्रों में जहां कंक्रीट का प्रभाव और हवा की कमी रहती है. वहां गर्मी का एहसास ज्यादा हो सकता है.

कैसे रखें खुद को सुरक्षित?

  • अधिक गर्मी के समय बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने से रोकें
  • दिन के समय धूप से बचाव के लिए छाता या टोपी का इस्तेमाल करें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और हाइड्रेट रहें
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े