हरियाणा के युवाओं के लिए ठेकेदार बनने का सुनहरा मौका, इस सरकारी योजना से मिलेगी मदद Thekedar Saksham Yuva Yojana

Thekedar Saksham Yuva Yojana : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना पर अब नायब सरकार ने भी अपनी मुहर लगा दी है। यह योजना राज्य के युवाओं को ठेकेदार बनाने के लिए तैयार की गई है, जिससे वे पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में विकास कार्यों के टेंडर प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर उनके भविष्य को संवारना है।

योजना में युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और लोन

इस योजना के तहत, इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को ठेकेदारी से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और उन्हें सर्टिफिकेट भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, योजना में यह भी प्रावधान है कि युवाओं को एक साल तक तीन लाख रुपये तक ब्याज सहित लोन दिया जाएगा, जिससे वे ठेकेदारी के कार्य में निवेश कर सकें।

युवाओं के लिए पात्रता और चयन प्रक्रिया

इस योजना में भाग लेने के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) की मैरिट सूची में शामिल इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारक युवाओं को ही मौका मिलेगा। योजना में शामिल होने के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु के हरियाणा के निवासी और परिवार पहचान पत्र वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़े:
up e challan payment rules टाइम पर चालान ना भरने वालों पर होगी कार्रवाई, देना पड़ेगा इतना जुर्माना E-challan Payment Rules

योजना के तहत क्या मिलेगा?

योजना के तहत युवाओं को पंचायतों और नगर पालिकाओं में टेंडर दिए जाएंगे, जिनकी लागत सीमा 25 लाख रुपये तक हो सकती है। युवाओं को इस प्रशिक्षण के बाद हिसाब से अनुभव प्राप्त होने पर, सरकार लागत राशि की सीमा बढ़ा सकती है। इसके बाद, ये युवा अन्य विभागों में भी ठेकेदारी से जुड़े कार्य कर सकेंगे।

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आवश्यक

योजना के तहत ठेकेदारी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह पोर्टल राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्यों की निगरानी करता है। इस पोर्टल के जरिए, इन युवाओं को सरकारी निर्माण कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

योजना का महत्व और प्रभाव

हरियाणा सरकार की ‘ठेकेदार सक्षम युवा’ योजना राज्य के युवाओं के लिए एक स्वावलंबी भविष्य बनाने का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। इससे न केवल युवाओं को ठेकेदारी के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा, बल्कि वे अपने खुद के कामकाजी जीवन की शुरुआत भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े:
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, DHBVN ने शुरू की नई तकनीक Power Line Maintenance Machine

Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप से जुड़े